बहराइच: प्रशिक्षण में गायब रहे कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज करने के डीएम ने दिए निर्देश
बहराइच। विधानसभा चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के लिए ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रशिक्षण आयोजित हुआ। जिसमें अनुपस्थित 71 कर्मचारियों पर मुकदमा लिखने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिया है। शहर के किसान डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसारे दिन 71 मतदान कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित पाये गये कार्मिकों …
बहराइच। विधानसभा चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के लिए ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रशिक्षण आयोजित हुआ। जिसमें अनुपस्थित 71 कर्मचारियों पर मुकदमा लिखने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिया है। शहर के किसान डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसारे दिन 71 मतदान कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित पाये गये कार्मिकों नोटिस जारी कर दिया गया है।
अनुपस्थित कार्मिकों की ओर संतोषजनक उत्तर न मिलने पर सम्बन्धित के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की सुसंगत धाराओं में कठोर कार्यवाही के साथ-साथ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराये जाने की कार्यवाही की जायेगी। उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षण के प्रथम दिन 60 मतदान कार्मिक अनुपस्थित पाये गये थे। जिन्हें भी कारण बताओ नोटिस जारी की गयी है। जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी कर्मचारियों को उपस्थित रहने की बात कही है।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ छात्र, मोबाइल पर मैसेज भेजा- “मैं दुनिया छोड़कर जा रहा हूं”
