अमरोहा : अंतिम दिन 26 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस प्रत्याशी रेखा सुखराज समेत 26 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया। इससे पहले डीएम बीके त्रिपाठी और एसपी पूनम ने नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को नामांकन स्थल पर मौजूद भीड़ को कम करने के निर्देश दिए। जिले में दूसरे चरण के …

अमरोहा, अमृत विचार। नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस प्रत्याशी रेखा सुखराज समेत 26 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया। इससे पहले डीएम बीके त्रिपाठी और एसपी पूनम ने नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को नामांकन स्थल पर मौजूद भीड़ को कम करने के निर्देश दिए।

जिले में दूसरे चरण के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन था। नामांकन के चलते सुबह से अमरोहा-जोया रोड पर पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात रहे। कलेक्ट्रेट के अंदर व बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। गुरुवार को 13 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया था। वहीं शुक्रवार को 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई।

दोपहर एक बजे नौगांवा सादात विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रेखा सुखराज, इसके अलावा हसनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी आसिम ने नामांकन किया। निर्दलीय तौर पर परवेज अली, आजाद समाज पार्टी से शिव कुमार समेत 26 लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल के आखिरी दिन डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी और एसपी पूनम ने नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। एडीएम भगवान शरण ने बताया कि शुक्रवार को कांग्रेस के दो, आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी समेत निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

संविधान की किताब हाथ में लेकर नामांकन कराने पहुंचा प्रत्याशी
अमरोहा। शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के आखिरी दिन एक प्रत्याशी अनोखे अंदाज में पर्चा भरने पहुंचा। आजाद समाज पार्टी से प्रत्याशी शिव कुमार हाथ में संविधान की किताब लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल कराया। उन्होंने नामांकन स्थल के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह गरीब किसान के बेटे हैं। प्रत्याशी शिव कुमार के मुताबिक आजादी से लेकर पहली बार किसी दलित ने अमरोहा विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने अनोखे अंदाज में कलेक्ट्रेट पहुंचकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कहा कि संविधान दलितों की पहचान है, दलितों का मान है और गरीबों का सम्मान है। इसीलिए संविधान को लेकर नामांकन दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे।

अब तक हुए कुल नामांकन
अमरोहा विधानसभा- 19
धनौरा विधानसभा- 17
नौगांवा सादात विधानसभा- 16
हसनपुर विधानसभा-18

संबंधित समाचार