कन्नौज: बैंक से व्यापारी के 15 लाख रुपये बदमाशों ने किए पार, जांच में जुटी पुलिस
छिबरामऊ/कन्नौज। नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से एक व्यापारी के 15 लाख रुपए बदमाशों ने उड़ा दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस बैंक के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर दी है। क्षेत्र के सराय गोपाल गांव निवासी व्यापारी भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कौशल किशोर दीक्षित शुक्रवार …
छिबरामऊ/कन्नौज। नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से एक व्यापारी के 15 लाख रुपए बदमाशों ने उड़ा दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस बैंक के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर दी है। क्षेत्र के सराय गोपाल गांव निवासी व्यापारी भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कौशल किशोर दीक्षित शुक्रवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा छिबरामऊ से 15 लाख रुपये निकालने आए थे। रुपये निकालने के बाद झोले को काउंटर पर रखकर हस्ताक्षर करने लगे।
इसी बीच किसी ने उनका झोला पार कर दिया। जिसमें 15 लाख रुपये थे। जानकारी पर पुलिस ने पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे चेक किए। बैंक के अंदर से इतनी बड़ी रकम पार हो जाने से हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर हरि शंकर पुलिस फोर्स के साथ बैंक पहुंचे और उन्होंने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे।
फुटेज में दिखाई पड़ रहा है कि एक व्यक्ति जो कि चेहरे पर मास्क लगाए और मफलर बांधे है। काले रंग की जैकेट पहने पिलर के सहारे खड़ा है। उसी ने रुपयों से भरा थैला पार किया है। व्यापारी कौशल किशोर दीक्षित का सराय गोपाल गांव में आटा मिल है, जबकि सौ शैय्या अस्पताल रोड पर उनकी राइस मिल है। उन्होंने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
यह भी पढ़ें:-ऑस्ट्रेलिया ने की घोषणा, ‘द ग्रेट बैरियर रीफ’ के संरक्षण के लिए 70.4 करोड़ डॉलर और खर्च करेगा
