जसपुर: चार प्रत्याशियों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। जसपुर विधान सभा सीट के चार प्रत्याशियों के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जसपुर कोतवाल जगदीश चंद्र देऊपा ने बताया कि 27 जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल कराने से पूर्व भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, कांग्रेस प्रत्याशी आदेश चौहान, …

जसपुर, अमृत विचार। जसपुर विधान सभा सीट के चार प्रत्याशियों के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

जसपुर कोतवाल जगदीश चंद्र देऊपा ने बताया कि 27 जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल कराने से पूर्व भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, कांग्रेस प्रत्याशी आदेश चौहान, बसपा प्रत्याशी अजय अग्रवाल व आप प्रत्याशी डॉ. यूनुस चौधरी द्वारा नगर में जुलूस निकालने पर रिटर्निंग ऑफिसर सीमा विश्वकर्मा के निर्देश पर चारों प्रत्याशियों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

संबंधित समाचार