बरेली: विहिप के नगर अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर पालिका सभासद /विहिप के नगर अध्यक्ष पर जानलेवा हमला करने और मोहल्ले में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। सभासद की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर लिया है। मोहल्ला महादेव निकट साईं मंदिर के रहने वाले सोमपाल राठौर ने बताया …

बरेली, अमृत विचार। नगर पालिका सभासद /विहिप के नगर अध्यक्ष पर जानलेवा हमला करने और मोहल्ले में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। सभासद की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर लिया है।
मोहल्ला महादेव निकट साईं मंदिर के रहने वाले सोमपाल राठौर ने बताया कि वह वर्तमान में नगर पालिका परिषद फरीदपुर में सभासद हैं।

विश्व हिंदू परिषद में नगर अध्यक्ष भी हैं। उनके मुताबिक शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे वह अपने चाचा हरपाल के साथ अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे कि तभी मोहल्ले के ही अजय प्रताप पुत्र ईश्वर सिंह वहां पर आकर गंदी गंदी गालियां देने लगे। सभासद ने इसका विरोध किया तो वह उनके साथ मारपीट करने लगे।

सोमपाल ने बताया कि वह बचने के लिए घर के अंदर चले गए तभी अजय प्रताप भी उनके पीछे-पीछे घर में घुस गया घर के अंदर भी उनके साथ जमकर मारपीट की। पड़ोसियों ने शोर शराबा सुना तो वह सभासद के घर पहुंच गए और बीच बचाव किया। इस बीच आरोपी अजय प्रताप भाग गया।

आरोप है कि कुछ ही देर बाद अजय अपने घर से तमंचा लेकर पहुंचा और दहशत फैलाने के मकसद से हवाई फायरिंग करना शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। सभासद के मुताबिक आरोनी ने धमकी दी कि यदि पुलिस में उन्होंने शिकायत की तो इसका अंजाम बुरा होगा।

सभासद ने कोतवाली फरीदपुर में अपने साथियों के साथ पहुंचकर आरोपी अजय के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने फिलहाल सभासद की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े-

बरेली संजीव हत्याकांड: पुलिस अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, बेटे से की पूछताछ

संबंधित समाचार