बरेली: कैंट में मुस्लिम चेहरे से सपा की बढ़ेंगी मुश्किलें
बरेलीअमत विचार। कांग्रेस ने कैंट विधानसभा से मुस्लिम चेहरे को मैदान में उतारकर सपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं जिले में मुस्लिम वोटों पर अपनी पकड़ रखने वाली आईएमसी पार्टी ने भी कांग्रेस को अपना समर्थन दे दिया है। इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने हाजी इस्लाम बब्बू को अपना प्रत्याशी बनाया है। …
बरेलीअमत विचार। कांग्रेस ने कैंट विधानसभा से मुस्लिम चेहरे को मैदान में उतारकर सपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं जिले में मुस्लिम वोटों पर अपनी पकड़ रखने वाली आईएमसी पार्टी ने भी कांग्रेस को अपना समर्थन दे दिया है। इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने हाजी इस्लाम बब्बू को अपना प्रत्याशी बनाया है।
तो वहीं सपा ने पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में कैंट विधानसभा से पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन को प्रत्याशी घोषित किया था। उसके बाद कांग्रेस से टिकट के लिए आवेदन करने वाले हाजी इस्लाम बब्बू ने कांग्रेस को अलविदा कहकर सपा का दामन थाम लिया था।
उसके बाद कांग्रेस की घोषित उम्मीदवार सुप्रिया ऐरन अपने पति पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन के साथ सपा में शामिल हो गईं। जिसके बाद कांग्रेस कैंट विधानसभा पर मजबूत चेहरे को तलाशने में लग गई। कांग्रेस हाईकमान के नेताओं ने कांग्रेस से बगावत करके सपा में जाने वाले हाजी इस्लाम बब्बू को दिल्ली में तलब कर लिया।
जिसके बाद उन्हे कांग्रेस की सदस्यता दिलाकर कैंट विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। अब ऐसे में सवा लाख से अधिक मुस्लिम मतदाता होने से कैंट में कांग्रेस का मुस्लिम चेहरा आने से अन्य पार्टियों का समीकरण बिगड़ गया है। शहर में चर्चा है कि कांग्रेस के हाजी इस्लाम बब्बू बड़ी संख्या में मुस्लिम वोट हासिल करेंगे।
वही कांग्रेस को आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां भी अपना समर्थन दे चुके हैं। वहीं 2017 के चुनाव की बात करें तो कांग्रेस और सपा के गठबंधन के प्रत्याशी नवाबगंज मुजाहिद हसन खां लड़े थे। जिसमें उन्हें 75,777 वोट मिले थे। वहीं भाजपा के राजेश अग्रवाल को 88,441 वोट मिले थे। 12,664 वोटों से हार हुई थी। ऐसे में मुस्लिम वोट कांग्रेस के पक्ष में जाने से सपा प्रत्याशी का समीकरण बदल सकता है।
ये उम्मीदवार हैं मैदान में
सुप्रिया ऐरन, सपा
संजीव अग्रवाल, भाजपा
हाजी इस्लाम बब्बू, कांग्रेस
अनिल कुमार बाल्मीकी, बीएसपी
ये भी पढ़े–
बरेली: सुब्हानी मियां के दामाद लड़ेंगे ओवैसी की पार्टी से चुनाव
