बरेली: सपा डिजिटल प्रचार में कैंट प्रत्याशी सबसे आगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बरेली,अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों का डिजिटल प्रचार धूम नहीं मचा पा रहा है। कुछ प्रत्याशी तो इसे गंभीरता से लेने के बजाए डोर टू डोर संपर्क पर ज्यादा विश्वास कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल प्रचार में दिक्कत आ रही है फिर भी कुछ प्रत्याशियों ने अपनी टीम तैनात कर रखी है। …

 बरेली,अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों का डिजिटल प्रचार धूम नहीं मचा पा रहा है। कुछ प्रत्याशी तो इसे गंभीरता से लेने के बजाए डोर टू डोर संपर्क पर ज्यादा विश्वास कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल प्रचार में दिक्कत आ रही है फिर भी कुछ प्रत्याशियों ने अपनी टीम तैनात कर रखी है।

प्रत्याशियों का डिजिटल वाररूम तैयार नहीं है तभी इस बारे में बात करने से कुछ सपा प्रत्याशी कन्नी काटते हैं, लेकिन शहर में कैंट प्रत्याशी की डिजिटल टीम सबसे मजबूत है। बेहतर कम्यूटर और जानकार युवाओं की टीम वाररूम में तैनात हैं और क्षेत्र के लोगों से संपर्क करने में जुटी है।
समाजवादी पार्टी में डिजिटल प्रचार को गंभीरता से लेने में केवल कैंट प्रत्याशी आगे हैं। कैंट की सुप्रिया ऐरन बिना कहीं जाए हर रोज 400 से 500 लोगों से फोन पर बात करके उन्हें स्वयं और सपा को वोट देने की बात कह रही हैं। यही काम पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन भी कर रहे हैं।

ऐरन दंपति दिन में लोगों से मिलने व अन्य कार्यों में व्यस्त रहते हैं लेकिन शाम के बाद वे दोनों स्वयं क्षेत्र के लोगों से संपर्क करते हैं। सपा प्रत्याशी का डिजिटल कार्यालय है। इसमें युवाओं की टीम बेहतर कम्प्यूटर और तकनीक से काम कर रही है। यहां एक टीम सर्वे कर रही है। वह क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से पूछ रही है कि उसे कौन सी पार्टी और प्रत्याशी अच्छे लगते हैं।

चुनाव में किसे वोट देंगे। सर्वे टीम अपनी रिपोर्ट डेटा एंट्री टीम को देती है। यह टीम डेटा फीड करती है फिर एक टीम इस डेटा को चेक करती है कि जिस व्यक्ति ने फोन नंबर दिया वह सही है या नहीं। सही नंबरों की अलग रिपोर्ट तैयार की जाती है। इसके बाद कार्यालय से फोन करके बताया जाता है कि वे सपा प्रत्याशी सुप्रिया ऐरन के कार्यालय से बोल रहे हैं।

उनसे बात करके उन्हे सपा प्रत्याशी को हेल्प करने की बात कही जाती है। इसके पहले मैसेज भी किए जाते हैं। यह मैसेज ग्रुप में किए जाते हैं। दिन में जब भी सुप्रिया ऐरन या प्रवीण सिंह ऐरन को समय मिलता है वे हर रोज 400 से 500 लोगों से फोन पर बात करके उन्हें वोट देने की अपील करते हैं। सुप्रिया ऐरन तो हर रोज सैकड़ों लोगों से मिल रही हैं। उनसे फोन पर वीडियो कॉलिंग के जरिए मिलकर बात कर रही हैं।

फरीदपुर के सपा प्रत्याशी विजय पाल सिंह के पीआरओ मोनू बताते हैं कि उन्होंने डिजिटल प्रचार के लिए तीन लोगों की तैनाती कर रखी है। इनमें दो लोग डेटा फीड करते हैं एक कम्प्यूटर का काम करता है।

बहेड़ी प्रत्याशी अताउर रहमान की तैयारी इससे अलग है। वे बताते हैं कि 6 प्रमुख लोगों की टीम है। यह आईटी के जानकार युवक हैं। इनके नीचे आठ लोग और हैं जो तकनीक और डिजिटल प्रचार से संबधित प्रत्याशी के जनसंपर्क में मदद करते हैं। अभी मैं जहां पहुंच नहीं पा रहा हूं वहां डिजिटल टीम के सदस्य मेरा प्रचार करते हैं। अगले दिन मैं संबधित क्षेत्र में डोर टू डोर जनसंपर्क करता हूं।

ये भी पढ़े-

बरेली: 7 को बरेली में चुनावी कार्यक्रम में शामिल होंगी मायावती

संबंधित समाचार