यूपी चुनाव 2022: शाही समेत 9 मंत्रियों की सीटों पर भाजपा ने नहीं किया बदलाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को जारी प्रत्याशियों की सूची में कद्दावर मंत्री सूर्य प्रताप शाही को पथरदेवा से फिर प्रत्याशी बनाया है। इसी प्रकार राजेंद्र प्रताप सिंह मोती को पट्टी विधानसभा से, सिद्धार्थ नाथ सिंह को इलाहाबाद पश्चिम से, नंद गोपाल नंदी को इलाहाबाद दक्षिण से, पूर्व मंत्री अनुपमा जयसवाल को बहराइच …

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को जारी प्रत्याशियों की सूची में कद्दावर मंत्री सूर्य प्रताप शाही को पथरदेवा से फिर प्रत्याशी बनाया है। इसी प्रकार राजेंद्र प्रताप सिंह मोती को पट्टी विधानसभा से, सिद्धार्थ नाथ सिंह को इलाहाबाद पश्चिम से, नंद गोपाल नंदी को इलाहाबाद दक्षिण से, पूर्व मंत्री अनुपमा जयसवाल को बहराइच से और मंत्री रमापति शास्त्री को मनकापुर से टिकट दिया गया है। मंत्री सुरेश पासी को जगदीशपुर सुरक्षित से, मंत्री सतीश द्विवेदी को इटवा, जयप्रकाश निषाद को रुद्रपुर और मंत्री उपेंद्र तिवारी को फेंकना से उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने अयोध्या विधानसभा पर मौजूदा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता पर पार्टी ने एक बार फिर दांव लगाया है। पूर्व में इस सीट पर मुख्यमंत्री योगी के चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही थी। इसी प्रकार मिल्कीपुर सीट पर गोरखनाथ बाबा और रुदौली से दो बार से विधायक रामचंद्र यादव, बीकापुर सीट पर मौजूदा विधायक मुन्ना सिंह चौहान के पुत्र अमित सिंह पर पार्टी ने दांव लगाया है। गोसाईगंज सीट पर भी मौजूदा विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू की जगह उनकी पत्नी आरती तिवारी को टिकट दिया है।

कादीपुर सुरक्षित सीट पर मौजूदा विधायक राजेश गौतम, सरेनी सीट पर मौजूदा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह और सालोन सीट पर पूर्व विधायक दल बहादुर कोरी के पुत्र अशोक कोरी को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। अमेठी की तिलोई सीट मौजूदा विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह को टिकट दिया है। बलरामपुर सदर सुरक्षित सीट से राज्य मंत्री पलटू राम, तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र से कैलाश नाथ शुक्ला, गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र से शैलेश कुमार सिंह शैलू तथा उतरौला विधानसभा क्षेत्र से राम प्रताप वर्मा उर्फ शशिकांत को प्रत्याशी बनाया है। यह चारों मौजूदा विधायक हैं।

सीतापुर की बिसवां से निर्मल वर्मा, तिलोई से मयंकेश्वर सिंह, सरेनी से धीरेंद्र बहादुर सिंह,एक दिन पूर्व कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व सांसद राकेश सचान को भोगनीपुर से, तिंदवारी से रमाकेश निषाद, रामपुर खास से नागेश प्रताप सिंह ‘छोटे सरकार’, बाबागंज सुरक्षित से केशव पासी, कुंडा से सिंधुजा मिश्रा, पट्टी से राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती’, मंझनपुर से लाल बहादुर, फाफामऊ से गुरुप्रसाद मौर्य, फूलपुर से प्रवीण कुमार पटेल, मेजा से नीलम करवरिया को पार्टी ने प्रत्श्याशी बनाया है। कोरांव से आरती कोल, कुर्सी विधानसभा क्षेत्र से साकेंद्र प्रताप वर्मा, राम नगर से शरद कुमार अवस्थी, बाराबंकी से अरविंद मौर्य, जैदपुर से अमरीश रावत, दरियाबाद से सतीश चंद्र शर्मा, रुदौली से राम चंद्र यादव, हैदरगढ़ से दिनेश रावत को प्रत्याशी बनाया है।

इन मौजूदा विधायकों का कटा टिकट

बिसवा से महेंद्र सिंह, भोगनीपुर से विनोद कटियार, फाफामऊ में विक्रमजीत मौर्या, कोराउ से राजमणि कोल, हैदर गढ़ में बैजनाथ रावत, बीकापुर से शोभा सिंह , गोसाईगंज से खब्बू तिवारी, घनघटा से श्री राम चौहान , सहजनवा से शीतल पांडे, खजनी से संत प्रसाद, कुशीनगर से रजनी कांत त्रिपाठी, हाटा से पवन केडिया, देवरिया से सत्यमणि त्रिपाठी, बरहज से सुरेश तिवारी, बेल्थरा में धनंजय कनौजिया ।

अनुपमा जायसवाल समेत नौ महिलाओं को टिकट

सिंधुजा मिश्रा, नीलम करवरिया, आरती कौल, आरती तिवारी ,सरोज सोनकर, अनुपमा जयसवाल, नीलम सोनकर, मंजू सरोज, सुनीता परीक्षित सिंह को टिकट दिया गया है।

यह भी पढ़े:-UP MLC Elections: विधान परिषद की 36 सीटों पर तीन और सात मार्च को होगा चुनाव

संबंधित समाचार