बरेली: शराब के लिए रुपये न देने पर साले-बहनोई को पीटा
बरेली, अमृत विचार। बहन के घर जा रहे युवक को दो लोगों ने घेर लिया। इस दौरान शराब पीने के लिए रुपये मांगे। न देने पर उसके साथ मारपीट। युवक के बहनोई बचाने आए तो उन्हें भी पीटा। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बारादरी थाना क्षेत्र के सिकलापुर निवासी शिवा ट्रांसपोर्ट …
बरेली, अमृत विचार। बहन के घर जा रहे युवक को दो लोगों ने घेर लिया। इस दौरान शराब पीने के लिए रुपये मांगे। न देने पर उसके साथ मारपीट। युवक के बहनोई बचाने आए तो उन्हें भी पीटा। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बारादरी थाना क्षेत्र के सिकलापुर निवासी शिवा ट्रांसपोर्ट पर गाड़ी लोडिंग का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी की रात करीब 10 बजे वह छोटे भाई अश्वनी से मिलने बहन के घर जा रहे थे। तभी रास्ते में सिकलापुर का राहुल व कोतवाली क्षेत्र के आजमनगर निवासी विशाल रास्ते में मिल गए। दोनों ने रोक लिया और शराब पीने के लिए रुपये मांगे।
इसका विरोध किया तो दोनों गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ता देख उसके बहनोई नरेश भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने शिवा व नरेश के साथ मारपीट की, जिसमें वे घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी राहुल व विशाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
