बरेली: हत्या के सात माह बाद पत्नी व ससुरालियों पर दर्ज हुई रिपोर्ट
सीबीगंज, अमृत विचार। ससुराल वालों की पिटाई के बाद युवक की मौत मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में युवक की पत्नी के साथ-साथ उसके मायके पक्ष के कई लोग शामिल हैं। सीबीगंज की रहने वाली शांति देवी ने बताया कि जुलाई 2021 में उनका बेटा रवि कश्यप …
सीबीगंज, अमृत विचार। ससुराल वालों की पिटाई के बाद युवक की मौत मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में युवक की पत्नी के साथ-साथ उसके मायके पक्ष के कई लोग शामिल हैं। सीबीगंज की रहने वाली शांति देवी ने बताया कि जुलाई 2021 में उनका बेटा रवि कश्यप ससुराल गया था।
जहां उसके ससुराल वालों ने उसे बेरहमी से पीटा था। घायल अवस्था ने उन्होंने बेटे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान अगले दिन ही उसकी मौत हो गई थी। वहीं कई शिकायतों के बाद भी जब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो शांति देवी ने न्यायालय में वाद दायर कर दिया। वहीं शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर सीबीगंज पुलिस ने रवि की पत्नी रीमा, सुंदरलाल, प्रिया ,गीता व दान सिंह के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
