बरेली: घर में घुसकर लूटपाट, तोड़फोड, महिलाओं से मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैंट, अमृत विचार। गांव उमरसिया में असलहों से लैस दबंगों ने घर में घुसकर लूटपाट की। विरोध करने पर महिलाओं को लाठी डंडो से पीटा और घर में तोड़फोड कर दी। इसमें कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। कई राउंड फायरिंग करके दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। …

कैंट, अमृत विचार। गांव उमरसिया में असलहों से लैस दबंगों ने घर में घुसकर लूटपाट की। विरोध करने पर महिलाओं को लाठी डंडो से पीटा और घर में तोड़फोड कर दी। इसमें कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। कई राउंड फायरिंग करके दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने चोटिल महिलाओं को मेडीकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। जहां एक की हालत नाजुक बनी है।

उमरसिया निवासी सुरेश एक हिन्दूवादी दल के नेता हैं। उनके मुताबिक गुरुवार की शाम गांव का एक युवक अपने साथ 3-4 लोगों को लेकर घर आया और कहने लगा कि तुम बहुत नेता बनते हो। हमें जुए में पकड़वाया था। हम लोग दस हजार रुपये देकर छूटे। अब हम तुझसे वसूल करेंगे। सुरेश के मुताबिक कुछ समय बाद यह लोग गाली गलौच कर देख लेने की धमकी देकर चले गए। इस बीच शुक्रवार शाम करीब 6 बजे चेत गौटिया निवासी युवक 14-15 अज्ञात लोगों को साथ लेकर घर में घुस गया। कुछ के हाथ में लाठी डंडे तो कई लोगों पर लोहे की रॉड, चाकू व तमंचे थे।

आरोपियों ने घर में घुसते ही सबसे पहले सुरेश की भाभी राजमाला, सोनी, संजना, अनिल व मां ओमवती के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर जमीन पर गिरा कर मारपीट करने लगे। इस दौरान सोनी, राजमाला, संजना व मां ओमवती गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपियों ने 18 हजार रुपये नकद और घर में रखे जेवरात भी लूट लिए। विरोध करने पर घर में तोड़फोड़ कर पत्थर बरसाये। तमंचे से तीन से चार बार फायरिंग की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए व जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए फरार हो गए। फायरिंग की घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई।

गांव में रात तक दहशत बनी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। सुरेश की मां की तरफ से मामले की तहरीर थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल मेडीकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। राजमाला की हालत नाजुक होने की बजह से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इशारों में बात कर रहे थे आरोपी
मारपीट में घायल महिलाओं के मुताबिक मारपीट और लूटपाट की वारदात को अंजाम देते वक्त आरोपी इशारों में बात कर रहे थे। घर में रखे सोने चांदी के जेवर एक आरोपी बैग में रख रहा था इसका विरोध न हो इसलिए उसके दो साथी हथियार दिखाकर डरा धमका रहे थे। वह बार बार जान से मारने की धमकी और पुलिस में शिकायत करने पर गांव छोड़ने की बात कहते दिखे

पत्थराबाजी और फायरिंग से गांव में दहशत
गांव में जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया, गांव वालों को इसकी भनक तक नहीं लगी। हालाकि कुछ लोगों का कहना है कि एक साथ घर में इतने लोग घुसे तो कुछ गड़बड़ी का शक तो हुआ लेकिन इस की वारदात को अंजाम दिया जाएगा यह पता नहीं था। परिवार के सदस्यों से मारपीट करने के दौरान जब महिलाओं ने चीखना चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी भाग निकले। घर में पत्थर फेंकने शुरू कर दिये। इसके बाद हवाई फायरिंग करना शुरू कर दी। इससे गांव में दहशत मच गई। लोग डर की वजह से घर में दुबक गए।

घर में घुसकर मारपीट करने व फायरिंग होने की सूचना मिली है। लेकिन अभी तक इस प्रकरण को लेकर तहरीर नहीं मिली है। पीड़ित परिवार की तरफ से अगर तहरीर मिलती तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।  –राजीव कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कैंट

संबंधित समाचार