मुरादाबाद : तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दवा लेकर घर लौट रहे थे मां-बेटा
मुरादाबाद, अमृत विचार। कांठ रोड पर छजलैट थानाक्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला दवा लेकर अपने बेटे के साथ घर लौट …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कांठ रोड पर छजलैट थानाक्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला दवा लेकर अपने बेटे के साथ घर लौट रही थी।
ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर गोसाईं निवासी कौशल देवी पत्नी सुनील बीमार चल रही हैं। शुक्रवार को वह अपने बेटे यश कुमार के साथ महानगर में दवाई लेने आई थी। देर रात मां-बेटा घर लौट रहे थे। छजलैट थाना क्षेत्र में कोकरपुर के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। सूचना पाकर घायल के परिजन भी देर रात जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजन बेहतर उपचार के लिए महिला को निजी अस्पताल ले गए।
