भारत की सरजूबाला बनी पेशेवर मुक्केबाज, चार बार रह चुकी हैं नेशनल चैंपियन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत की अनुभवी महिला मुक्केबाज और ओलंपियन सरजूबाला देवी ने पेशेवर सर्किट पर उतरने का फैसला करते हुए भारत के प्रमुख मुक्केबाजी प्रमोटर मुज्तबा कमाल और ग्रासरूट बॉक्सिंग प्रमोशंस एंड मैनेजमेंट के साथ करार किया है। ये भी पढ़ें : पदक पर नजर, एशियाई खेलों से पहले शतरंज प्लेयर्स को ट्रेनिंग देंगे विश्वनाथन …

नई दिल्ली। भारत की अनुभवी महिला मुक्केबाज और ओलंपियन सरजूबाला देवी ने पेशेवर सर्किट पर उतरने का फैसला करते हुए भारत के प्रमुख मुक्केबाजी प्रमोटर मुज्तबा कमाल और ग्रासरूट बॉक्सिंग प्रमोशंस एंड मैनेजमेंट के साथ करार किया है।

ये भी पढ़ें : पदक पर नजर, एशियाई खेलों से पहले शतरंज प्लेयर्स को ट्रेनिंग देंगे विश्वनाथन आनंद

मणिपुर की 28 वर्ष की सरजूबाला ने कोरिया में 2014 एआईबीए विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था और वह पूर्व युवा विश्व मुक्केबाजी स्वर्ण पदक विजेता है। वह 26 फरवरी को दुबई में पेशेवर मुक्केबाजी में पदार्पण करेंगी।

ये भी पढ़ें : Cricket Australia : मिशेल स्टार्क एलेन बॉर्डर पदक से किए गए सम्मानित, महिला क्रिकेटर एशले गार्डनर को मिला बेलिंडा क्लार्क पुरस्कार

सरजूबाला चार बार की राष्ट्रीय चैम्पियन हैं और कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में पदक जीत चुकी हैं। भारतीय मुक्केबाजी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर पी के मुरलीधरन राजा ने कहा ,” सरजूबाला शानदार मुक्केबाज है और उसके तथा उसके प्रशंसकों के लिये यह अच्छी खबर है कि वह पेशेवर मुक्केबाजी में उतर रही है । उनका कैरियर और पारिवारिक पृष्ठभूमि पहले ही मणिपुर के युवाओं के लिये प्रेरणास्रोत है।”

ये भी पढ़ें : अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप: पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया

 

संबंधित समाचार