रायबरेलीः सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। रायबरेली-सुल्तानपुर रोड पर डिघिया चौराहा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई वहीं बछरावां में हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रसेहटा निवासी अनुज कुमार (22 वर्ष) पुत्र बैजनाथ अपने साथी राम …

रायबरेली। रायबरेली-सुल्तानपुर रोड पर डिघिया चौराहा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई वहीं बछरावां में हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रसेहटा निवासी अनुज कुमार (22 वर्ष) पुत्र बैजनाथ अपने साथी राम बाबू (23 वर्ष) पुत्र अयोध्या प्रसाद बीती शाम जायस में एक विवाह समारोह में गए थे। वहां से देर रात दोनों बाइक से वापस गाऔव लौट रहे थे। रास्ते में रायबरेली-सुल्तानपुर रोड पर संदीनागिन के निकट डिघिया चौराहा पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां अनुज को मृत घोषित कर दिया गया वहीं राम बाबू को लखनऊ रेफर कर दिया गया जिसकी शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। अनुज की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। अनुज के दो बड़े भाई हैं जो मुंबई में नौकरी करते हैं। जबकि रामबाबू अपने पिता के साथ चाट का ठेला लगाता था। अनुज का छोटा भाई श्यामबाबू है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल खर रही है।

इसी तरह बछरावां थाना क्षेत्र की थुलेंडी चौकी के अंतर्गत सरैया गांव में हुए सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मोटरसाइकिल सवार सूरज यादव 20 वर्ष) पुत्र रामखेलावन यादव व राज भारती (19 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय अशोक भारती कार्य हेतु बछरावां जा रहे थे कि तभी सरैया गांव के पास अनियंत्रित ढंग से चले आ रहे डाले ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अनिल यादव ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन राज भारती की हालत गंभीर होने की वजह से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस बाबत चौकी इंचार्ज अनिल यादव ने बताया कि दोनों युवको को एक डाले वाले ने टक्कर मार दी है, जिसमें से एक की हालत को ज्यादा गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, अभी डाले का पता नहीं चल पाया है, तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-कांग्रेस, GFP ने TMC और आईपैक पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत डेटा एकत्र करने का लगाया आरोप

संबंधित समाचार