सीतापुर: थानगांव लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सेवता/सीतापुर। सीतापुर जिले के थानगांव इलाके में तीन दिन पूर्व सर्राफा कारोबारी से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई नकदी, जेवर आदि बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों अभियुक्तों को जेल रवाना किया जा रहा है। …

सेवता/सीतापुर। सीतापुर जिले के थानगांव इलाके में तीन दिन पूर्व सर्राफा कारोबारी से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई नकदी, जेवर आदि बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों अभियुक्तों को जेल रवाना किया जा रहा है। थानगांव पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में तीन दिन पूर्व एक सर्राफा कारोबारी से लूट हुई थी।

इस मामले में केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही थी। इसी सिलसिले में शनिवार को इलाके के चंदौली तिराहे के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सदरपुर इलाके के गददीपुर गांव निवासी अभिमन्यु शुक्ला व मानपुर इलाके के रायपुर शिवथाना गांव निवासी लवकुश शमिल हैं। इन लोगाें ने घटना अंजाम देने की बात कबूली है।

यह भी पढ़ें:-शान-ओ-शौकत के साथ हुई बीटिंग द रिट्रीट की शुरुआत, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मौजूद, आज बैरकों में लौटेंगी सेनाएं

पुलिस का कहना है कि दोनों अभियुक्तों के पास से सात हजार की नकदी, 10 जोड़ी पायल, आठ बिछुवा, नौ अंगूठी, एक बाला, एक झुमकी, एक खड़ुवा, पांच नाक की कील, एक बाइक, दो तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया गया है। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर संतोष कुमार, एसएसआई अरविंद कुमार पांडेय, मुख्य आरक्षी अंदेश कुमार, आरक्षी इरशाद अहमद, तबरेज आलम आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें:-नशीला पदार्थ पिलाकर दोस्त ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, शर्त नहीं मानी तो कर दी वायरल, अब गिरफ्तार

संबंधित समाचार