बरेली: बिहार में हंगामे के बाद जंक्शन पर बनाया सहायता केंद्र
बरेली,अमृत विचार। बिहार में प्रदर्शन के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। अभ्यर्थियों की शिकायत और सुझाव दर्ज कराने के लिए उत्तर रेलवे के अलग-अलग मंडलों में यूनिट कंट्रोल इंचार्ज बनाकर आउटरीच कैंप खोले गए हैं। मुरादाबाद रेल मंडल में देहरादून, रुड़की, बरेली, मुरादाबाद में यह सहायता केंद्र …
बरेली,अमृत विचार। बिहार में प्रदर्शन के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। अभ्यर्थियों की शिकायत और सुझाव दर्ज कराने के लिए उत्तर रेलवे के अलग-अलग मंडलों में यूनिट कंट्रोल इंचार्ज बनाकर आउटरीच कैंप खोले गए हैं।
मुरादाबाद रेल मंडल में देहरादून, रुड़की, बरेली, मुरादाबाद में यह सहायता केंद्र बनाए गए हैं। बरेली जंक्शन पर मुख्य हित निरीक्षक को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। बरेली और आसपास के जिलों के अभ्यर्थी अपनी शिकायत या सुझाव यहां दर्ज करा सकते हैं।
इसके लिए स्टेशन अधीक्षक कार्यालय से अभ्यर्थी को एक फार्म दिया जाएगा जिसमें उसे भर्ती से संबंधित तमाम जानकारी देनी होगी। इसके अलावा वह अपनी आपत्ति इस फार्म में दर्ज करा सकते हैं।
स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि शिकायत पेटिका में लिखित शिकायत देकर, सहायता केंद्र पर व्यक्तिगत संपर्क कर या फिर [email protected] पर ई-मेल कर अपनी समस्या बता सकते हैं। हालांकि बरेली जंक्शन पर अभी तक किसी अभ्यर्थी ने अपनी शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
यह भी पढ़े-
