लखनऊ: सपा ने दो अधिकारियों को हटाने की मांग की, लगाया यह गंभीर आरोप…
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ( सपा ) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर शिकायत की है। उन्होंने मुरादाबाद मण्डलायुक्त अजय कुमार व पुलिस अधीक्षक रामपुर भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य का आरोप लगाया है और इन्हें तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित करने की मांग उठाई है। भाजपा …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ( सपा ) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर शिकायत की है। उन्होंने मुरादाबाद मण्डलायुक्त अजय कुमार व पुलिस अधीक्षक रामपुर भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य का आरोप लगाया है और इन्हें तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित करने की मांग उठाई है।
भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे अधिकारी
उन्होंने कहा कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन में मुरादाबाद मण्डलायुक्त अजय कुमार व पुलिस अधीक्षक रामपुर सत्तारूढ़ दल भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे है जिससे चुनाव प्रभावित हो रहा है और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है। मतदाताओं में भय व्याप्त हो गया है इसलिए स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित कराया जाय तथा आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाय।
बता दें कि इससे पहले भी सपा इस तरीके के आरोप बीजेपी पर लगा चुकी है। देखना होगा चुनाव आयोग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: बीटिंग दि रिट्रीट में जवानों के कदमताल ने लोगों को किया स्तब्ध…
