बरेली: मदरसों में कैंप लगाकर टीकाकरण में तेजी लाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने मुख्य चिकित्साधिकारी बलवीर सिंह को मदरसों में कैंप लगाकर 14 से 18 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं के टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट के सभागार में जनपद के मदरसों में अध्ययनरत बच्चों को कोविड-19 के टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा बैठक करते हुए डीएम ने मदरसों …

बरेली,अमृत विचार। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने मुख्य चिकित्साधिकारी बलवीर सिंह को मदरसों में कैंप लगाकर 14 से 18 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं के टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्ट्रेट के सभागार में जनपद के मदरसों में अध्ययनरत बच्चों को कोविड-19 के टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा बैठक करते हुए डीएम ने मदरसों के प्रधानाचार्यों से कहा कि हम सभी का दायित्व है कि आने वाले भविष्य को सुरक्षित रखें। बच्चे देश के भविष्य हैं। इस महामारी से बच्चों को सबसे पहले बचाने की कोशिश की जानी चाहिए।

प्रधानाचार्यों से कहा जिन मदरसों में 14 से 18 वर्ष तक के बच्चे पढ़ रहे हैं और वैक्सीनेशन से छूट गए हैं तो उनका टीकाकरण जरूर कराया जाए। कहा कि मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों की सूची तैयार कर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दो दिन के अंदर उपलब्ध करा दें, ताकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सूची के अनुसार वैक्सीनेशन कैंपों का आयोजन किया जा सके।

डीएम ने प्रधानाचार्यों से कहा कि जिनकी उम्र 60 से अधिक है, लेकिन अभी तक उनको प्रथम डोज नहीं लगी है, वे आपके घर के आसपास रह रहे हों तो उनका वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं। सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि विद्यालय खुलवाकर लगभग 165000 बच्चों का वैक्सीनेशन करा दिया गया है।

मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों का वैक्सीनेशन अपेक्षाकृत कम हुआ है। अपर जिलाधिकारी नगर डॉ आरडी पाण्डेय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी योगेश पांडे, डॉ नसरुद्दीन, डॉ इरशाद, मदरसों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य आदि मौजूद रहे।

यह भी पढे़ें-

बरेली: वोटर के पैर छूने व गले लगाने का फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर प्रचार

संबंधित समाचार