बरेली: नगर निगम अब तक नहीं लगवा सका अंडरग्राउंड डस्टबिन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम ने 15वें वित्त आयोग की धनराशि से अंडरग्राउंड डस्टबिन की योजना बनाई थी। इसके तहत करीब एक करोड़ रुपये से मिनी बाईपास पर अंडरग्राउंड डस्टबिन लगाए जाने थे लेकिन दो माह बीत गया लेकिन प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो पाया है। बरेली में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए डोर …

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम ने 15वें वित्त आयोग की धनराशि से अंडरग्राउंड डस्टबिन की योजना बनाई थी। इसके तहत करीब एक करोड़ रुपये से मिनी बाईपास पर अंडरग्राउंड डस्टबिन लगाए जाने थे लेकिन दो माह बीत गया लेकिन प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो पाया है।

बरेली में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए डोर टू डोर कलेक्शन दुरुस्त करने के बाद नगर निगम ने मिनी बाईपास रोड साइड एरिया पर भी फोकस किया। ऐसे में अंडरग्राउंड स्मार्ट डस्टबिन लगाने की योजना बनाई है, जिससे कि कचरा बाहर नहीं दिखे। खुले एरिया में लगाए जाने वाले अंडरग्राउंड डस्टबिन स्मार्ट होंगे, जिसमें चिप भी लगा होगा। ये डस्टबिन बाहर से दिखाई भी नहीं देंगे। स्मार्ट होने के कारण डस्टबिन में कचरा फुल होने की जानकारी मिलेगी।

यह प्रोजेक्ट बनाए हुए करीब दो महीने का वक्त बीत चुका है लेकिन अब तक इस पर काम नहीं शुरू हो सका है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना कि इस समय चुनाव की तैयारियों की वजह से कई खास प्रोजेक्ट पर ध्यान नहीं दिया जा पा रहा है लेकिन जल्द ही शहर में कई जगहों पर अंडरग्राउंड डस्टबिन लगाए जाने हैं।

संबंधित समाचार