बरेली: मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा
सीबीगंज, अमृत विचार। रामपुर रोड पर स्थित एक मोबाइल दुकान पर 20 जनवरी को हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को मय माल के गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से मोबाइल समेत तमंचा, चाकू, कारतूस आदि सामान बरामद किया है। रविवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस आरोपियों को …
सीबीगंज, अमृत विचार। रामपुर रोड पर स्थित एक मोबाइल दुकान पर 20 जनवरी को हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को मय माल के गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से मोबाइल समेत तमंचा, चाकू, कारतूस आदि सामान बरामद किया है। रविवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस आरोपियों को जेल भेजेगी।
रामपुर रोड पर आईटीआई के सामने स्थित बिधौलिया निवासी अफसर खान की मोबाइल दुकान पर छत की ममटी काटकर घुसे चोरों ने 20 से ज्यादा कीमती मोबाइल और 1 लाख की नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस ने चोरी किए गए मोबाइलों को सर्विलांस पर लगा रखा था। कुछ दिन पहले चोरी के मोबाइल एक्टिव होने शुरू हुए तो पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी। गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मोबाइल दुकान में चोरी हुए एक मोबाइल की लोकेशन हाईवे के पास आ रही है।
पुलिस ने लोकेशन के आधार पर दोबारा चोरी की घटना के लिए घूम रहे संजय नगर निवासी सनी, राहुल व अजय को धर दबोचा। पूछताछ में उन्होंने अफसर खान की दुकान से चोरी की घटना कबूल की। तलाशी में उनके पास से दो तमंचे, चाकू, कारतूस आदि सामान भी बरामद हुआ। पुलिस ने चोरी किए गए 13 मोबाइल भी आरोपियों के पास से बरामद किए हैं जिन्हें आरोपी बेचने की फिराक में थे। पुलिस टीम में दरोगा जावेद, हेड कांस्टेबल होरीलाल निगम, चेतन शर्मा, विकास आदि शामिल हैं।
