बहराइच: गैस सिलेंडर में लगी आग, बुझाते समय ग्रामीण झुलसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के रामगांव के बेगमपुर गांव निवासी ग्रामीण के मकान में रविवार को आग लग गई। आग बुझाते समय एक ग्रामीण भी झुलस गया है। अग्निकांड में हजारों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। राम गांव थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव निवासी महिला रविवार का खाना बनाने जा रही थी। माचिस जलाते ही आग …

बहराइच। जिले के रामगांव के बेगमपुर गांव निवासी ग्रामीण के मकान में रविवार को आग लग गई। आग बुझाते समय एक ग्रामीण भी झुलस गया है। अग्निकांड में हजारों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। राम गांव थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव निवासी महिला रविवार का खाना बनाने जा रही थी। माचिस जलाते ही आग लग गई।

इस पर महिला शोर मचाते हुए बाहर निकली। पति और अन्य ग्रामीणों की मदद से आग बुझाया गया। लेकिन तब तक अग्निकांड में हजारों की संपत्ति जल गई। साथ ही आग बुझाते समय 45 वर्षीय ग्रामीण भी झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर रिपोर्ट भेज दी है। उधर ग्रामीण के मुताबिक सिलेंडर बाहर फेंक दिया। जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।

यह भी पढ़ें:-कल से शुरू होगा बजट सत्र, पेगासस समेत कई पर मुद्दों पर विपक्ष ने की सरकार को घेरने की तैयारी

संबंधित समाचार