रायबरेली: पुलिस ने ठेका पर चलवाया बुलडोजर, प्रधान की गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। पहाड़पुर में जहरीली शराब कांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ठेकेदार के पहाड़पुर स्थित ठेके पर बुलडोजर चलवा दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। मालूम हो कि इसी ठेके से ग्रामीणों ने शराब खरीद कर पी थी, जिसके बाद 12 लोगों की मौत हो गई थी। …

रायबरेली। पहाड़पुर में जहरीली शराब कांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ठेकेदार के पहाड़पुर स्थित ठेके पर बुलडोजर चलवा दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। मालूम हो कि इसी ठेके से ग्रामीणों ने शराब खरीद कर पी थी, जिसके बाद 12 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 40 के करीब का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में ग्राम प्रधान की तहरीर पर ठेकेदार और सेल्समेन के खिलाफ हत्या, आबकारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं संलिप्त प्रधान की खोजबीन की जा रही है।

शराब कांड में 28 जनवरी को शराब ठेकेदार धीरेंद्र प्रताप सिंह और सेल्समैन राम प्रताप को गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस गिरफ्त में आए धीरेंद्र ने पूछताछ में बताया था कि पिंडारी के प्रधान ने उसे शराब बेची थी। असल में प्रधान की प्रतापगढ़ में सुसराल है। वहीं से वह अवैध शराब की तस्करी करता है।

गौरतलब है कि 25 जनवरी को महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में जहरीली शराब पीने से महिला समेत 4 लोगों की मौत हुई थी। मरने वालों में 2 ईंट-भट्ठा के मजदूर भी थे। पुलिस ने इस मामले में पहाड़पुर के प्रधान मथुरा प्रसाद यादव की तहरीर पर सरकारी देसी शराब के ठेकेदार और पोत राम का पुरवा गांव के धीरेंद्र सिंह और सेल्समैन राम प्रताप के खिलाफ हत्या, आबकारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

प्रशासन ने विंडीज शराब से बचने को लेकर गांव-गांव मुनादी करवा दी है। एसपी श्लोक कुमार ने बताया, ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। उसके घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें:-कर्नाटक के विजयपुरा जिले में भूकंप के हल्के झटके किए गए महसूस, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गयी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज