रायबरेलीः जहरीली शराब पीने से एक की मौत, चार अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। मिल एरिया थाना के रूपा मऊ में जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई। मालूम हो शराब माफियाओं ने अवैध शराब का ऐसा नेटवर्क चला रखा है कि पहाड़पुर में जहरीली शराब का मामला तो अब रूपामऊ में जहरीली शराब पीने से चार लोग बीमार हो गए थे। असल में बुधवार …

रायबरेली। मिल एरिया थाना के रूपा मऊ में जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई। मालूम हो शराब माफियाओं ने अवैध शराब का ऐसा नेटवर्क चला रखा है कि पहाड़पुर में जहरीली शराब का मामला तो अब रूपामऊ में जहरीली शराब पीने से चार लोग बीमार हो गए थे। असल में बुधवार को रूपामऊ में खेत किनारे स्कार्पियो सवार शराब से भरी बोरी फेंक गए थे।

उस दौरान किसी के द्वारा बोरी खोल कर शराब पीने की बात सामने नहीं आई थी लेकिन शनिवार को चार लोग गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचे। बताते हैं कि महराजगंज में शराब पीकर हुई मौतों के बाद जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए शराब माफियाओं ने बुधवार को बोरी में भरकर कई बोतल रूपामऊ में फेंकी थी।

इसे लेकर मिल एरिया थाना इलाके में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। माना जा रहा है कि इसी लावारिस बोरियों में फेंकी गई शराब को पीकर ही चार लोग बीमार पड़े हैं। इसमें दुर्गा प्रसाद (45 वर्ष) पुत्र शम्भू पासवान की मौत हो गई। दुर्गा के भाई मदन ने भी शराब पी थी जिसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: सपा नेता गोप और राकेश वर्मा की बेटी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज…

संबंधित समाचार