गोल्फ टूर्नामेंट : अदिति अशोक संयुक्त 17वें स्थान पर खिसकी, अनिर्बान लाहिड़ी 46वें स्थान पर
बोका रैटन (फ्लोरिडा)। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक यहां ग्रेनब्रिज एलपीजीए गोल्फ टूर्नामेंट में सर्द और तेज हवाओं के बीच तीसरे दौर में चार ओवर के स्कोर के साथ संयुक्त 17वें स्थान पर खिसक गई। अदिति ने बर्डी के साथ शुरुआत की लेकिन उन्होंने पांचवें से नौवें होल के बीच लगातार चार बोगी की। उन्होंने 11वें …
बोका रैटन (फ्लोरिडा)। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक यहां ग्रेनब्रिज एलपीजीए गोल्फ टूर्नामेंट में सर्द और तेज हवाओं के बीच तीसरे दौर में चार ओवर के स्कोर के साथ संयुक्त 17वें स्थान पर खिसक गई। अदिति ने बर्डी के साथ शुरुआत की लेकिन उन्होंने पांचवें से नौवें होल के बीच लगातार चार बोगी की।
उन्होंने 11वें होल में एक और बोगी की जिससे उनका स्कोर चार ओवर रहा। लीडिया को ने मुश्किल हालात में 72 के स्कोर से कुल 11 अंडर के स्कोर के साथ दो शॉट की बढ़त बना ली है।
लाहिड़ी फार्मर्स इंश्योरेंस ओपन में संयुक्त 46वें स्थान पर
भारत के अनिर्बान लाहिड़ी ने अंतिम दौर में दो अंडर 70 के स्कोर के साथ यहां फार्मर्स इंश्योरेंस ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 46वां स्थान हासिल किया। तीन दौर के बाद संयुक्त 62वें स्थान पर चल रहे लाहिड़ी ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया लेकिन उन्हें बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। लाहिड़ी के लिए सत्र की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। वह पिछले हफ्ते अमेरिकन एक्सप्रेस टूर्नामेंट में संयुक्त 66वें स्थान पर रहे थे। ल्यूक लिस्ट ने प्ले आफ में विल जालाटोरिस को हराकर नौ साल में पहला पीजीए टूर खिताब जीता। ल्यूक और विल दोनों का कुल स्कोर 15 अंडर था जिसके बाद ल्यूक ने पहले सडन डेथ होल में बर्डी के साथ खिताब अपने नाम किया।
