मोदी-योगी की बेदाग छवि के बूते फिर बनेगी भाजपा की सरकार: राय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राष्ट्रीय क्रान्तिकारी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बेदाग और कुशल प्रशासक की छवि के बूते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश में अपने सहयोगी दलों की मदद से एक बार फिर बहुमत की सरकार बनाने में सफल होगी। योगी सरकार के कार्यकाल …

लखनऊ। राष्ट्रीय क्रान्तिकारी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बेदाग और कुशल प्रशासक की छवि के बूते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश में अपने सहयोगी दलों की मदद से एक बार फिर बहुमत की सरकार बनाने में सफल होगी।

योगी सरकार के कार्यकाल में माफियाओं पर लगा अंकुश: राय

राय ने रविवार को यहां कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में अपराधी और माफिया तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगा है वहीं विकास की रफ्तार को भी पंख लगे। सीमित संसाधनों के बावजूद सरकार कोरोना महामारी को काबू पाने में सफल रही है। कोविड के कठिन समय में सरकार ने गरीब जनता का भी पूरा ध्यान रखा।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: पिता पर अपनी बेटी से 10 बार दुष्कर्म का आरोप अदालत में नहीं हो सका साबित, बरी

संबंधित समाचार