माफिया मुक्त समाज के लिए ‘बुलडोजर बाबा’ जरूरी: रवि शर्मा
झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी सदर के विधायक और आगामी चुनाव में फिर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रवि शर्मा ने रविवार को कहा कि भयमुक्त समाज के लिए प्रदेश भर में गुंडे, बदमाशों और अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर चलाने वाले बाबा की सरकार फिर से सत्ता में आना जरूरी है। सभी आसुरी शक्तियां …
झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी सदर के विधायक और आगामी चुनाव में फिर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रवि शर्मा ने रविवार को कहा कि भयमुक्त समाज के लिए प्रदेश भर में गुंडे, बदमाशों और अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर चलाने वाले बाबा की सरकार फिर से सत्ता में आना जरूरी है।
सभी आसुरी शक्तियां एक होकर लड़ रही चुनाव: शर्मा
श्री शर्मा ने कहा कि एक ओर प्रदेश में अराजकता फैलाने के लिए गुंडे माफियाओं को टिकट देकर जनता को धमकाने का कार्य किया जा रहा है। सभी आसुरी ताकतें एकजुट होकर अराजकता लाना चाहती हैं तो दूसरी ओर हम रामराज्य चाहने वाले प्रदेश में विकास के लिए बुलडोजर बाबा की सरकार चाहते हैं, लेकिन यह इतना आसान मत समझना। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को अलग-अलग मत समझना। सभी दल एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: पिता पर अपनी बेटी से 10 बार दुष्कर्म का आरोप अदालत में नहीं हो सका साबित, बरी
हम सब की ताकत के बल पर योगी जी हैं मैदान में…
कांग्रेस की प्रियंका वाड्रा ऐसे टिकट बांट रही है कि समाजवादी पार्टी का सहयोग हो जाए। भाजपा को क्षति कैसे हो इस प्रकार से टिकट बांटे जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अकेले योगी जी अपने काम और विकास के दम पर मैदान में हैं। सारी आसुरी ताकतें एक साथ है दूसरी और योगी जी हम सब की ताकत के बल पर मैदान में हैं, इसलिए फिर से एक बार योगी सरकार को बनाना है।
ये भी पढ़ें: अमरोहा : 45000 पर रहेगी पुलिस की नजर, चुनाव में माहौल बिगाड़ने पर होगी कार्रवाई
