Australian open 2022 : राफेल नडाल ने 21वां ग्रैंड स्लैम जीतकर रचा इतिहास, 5 घंटे से ज्यादा चले मैच में डेनिल मेदवेदेव को हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Australian open 2022 : ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर राफेल नडाल ने इतिहास रच दिया है। 35 साल के स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी दुनिया में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले प्लेयर बन गए हैं। Going ?#AusOpen • #AO2022 • @RafaelNadal pic.twitter.com/ZF9MlCz4Cp — #AusOpen (@AustralianOpen) January 30, 2022 ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में 25 साल के रूसी स्टार …

Australian open 2022 : ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर राफेल नडाल ने इतिहास रच दिया है। 35 साल के स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी दुनिया में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले प्लेयर बन गए हैं।

ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में 25 साल के रूसी स्टार डेनिल मेदवेदेव को पांच सेट तक चले संघर्ष में 2-6, 6-7, 6-4, 6-4, 7-5 से हरा दिया। यह नडाल के करियर का दूसरा ऑस्ट्रेलियन ओपन और ओवरऑल 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। फाइनल मुकाबला 5 घंटे और 24 मिनट तक चला।

Image

मेदवेदेव ने शुरुआती दो सेट 6-2, 7-6 से अपने नाम कर लिए। इसके बाद उन्होनें ने वापसी करते हुए अगले दो सेट 6-4, 6-4 से जीतकर मैच बराबर कर दिया। इसके बाद पांचवां सेट भी दोनों के बीच काफी रोमांचक रहा, जिसमें नडाल ने 7-5 से बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

Image

नडाल इसके साथ ही ग्रैंड स्लैम के 145 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा मेंस सिंगल्स खिताब जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी बन गए। उन्होंने स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविच को पीछे छोड़ा। इन दोनों के नाम 20-20 ग्रैंड स्लैम टाइटल हैं।

संबंधित समाचार