बरेली: दूसरे राज्यों में रहने वालों के पास पहुंचने लगे नेताओं के फोन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चुनाव में नेताओं के लिए एक-एक वोट कीमती होता है। जिसके लिए नेताओं ने अब काम के सिलसिले से दूसरे राज्यों में रह रहे वोटरों को फोन करके वोट देने के लिए अपील करना शुरू कर दिया है। 2012 में बहेड़ी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 18 वोटों से हार का …

बरेली, अमृत विचार। चुनाव में नेताओं के लिए एक-एक वोट कीमती होता है। जिसके लिए नेताओं ने अब काम के सिलसिले से दूसरे राज्यों में रह रहे वोटरों को फोन करके वोट देने के लिए अपील करना शुरू कर दिया है। 2012 में बहेड़ी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 18 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

जिले में सभी सीटों पर नामांकन हो चुके हैं। जिसके बाद अब सभी पार्टियों के उम्मीदवारों ने अपनी चुनावी तैयारी भी शुरू कर दी है। जिसके बाद गैर राज्यों-जनपदों में नौकरी कर रहे लोगों को प्रत्याशी अपने परिचित के लोगों से फोन करवाने लगे हैं। कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रत्याशी दूसरे राज्यों में रहने वाले लोगो को फोन करने के साथ- साथ उनके दुख दर्द की चिंता करने लगे हैं। कहा जा रहा है कि 14 फरवरी को होने वाले चुनाव में आपकी भागीदारी बहुत जरूरी है।

इसके पीछे की वजह बताई जा रही है कि 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार को सपा प्रत्याशी अताउर रहमान से हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में सपा प्रत्याशी ने मात्र 18 वोटों से जीत हासिल की थी।

संबंधित समाचार