बाराबंकी: नहीं रहे पूर्व मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
बाराबंकी। सोमवार की सुबह दरियाबाद के राजघराने हड़हा स्टेट के राजा राजीव कुमार सिंह का निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वो छह बार दरियाबाद से ही विधायक रहे। थोड़ी सी देर में उनका पार्थिव शरीर …
बाराबंकी। सोमवार की सुबह दरियाबाद के राजघराने हड़हा स्टेट के राजा राजीव कुमार सिंह का निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वो छह बार दरियाबाद से ही विधायक रहे। थोड़ी सी देर में उनका पार्थिव शरीर उनके दरियाबाद स्थित आवास हड़हा पहुंचेगा।
राजनीति में एक अलग रसूख रखने वाले राजा राजीव कुमार सिंह ने पहली बार 1985 मे निर्दलीय प्रत्याशी बनकर विधान सभा की राजनीति में कदम रखा था उसके बाद राजा राजीव कुमार सिंह ने कभी पीछे मुड़कर नही देखा 1989 में कांग्रेस के प्रत्याशी बनकर राजा राजीव कुमार सिंह ने विजय पताका दरियबाद विधान सभा मे जीत दर्ज की।
1996 में राजा राजीव कुमार सिंह भाजपा प्रत्याशी बने और जीत दर्ज की व 2002 में पुनः भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर भाजपा का परचम लहराया । जब राजनीतिक समीकरण बदले तो राजा राजीव कुमार सिंह ने 2007 में सपा जॉइन कर दारियाबाद सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। 2012 के चुनाव में भी सपा उम्मीदवार के रूप में राजा राजीव कुमार सिंह ने जीत दर्ज की। लेकिन 2017 के चुनाव में सपा प्रत्याशी रहे रहे राजा राजीव कुमार सिंह को भाजपा प्रत्याशी सतीश चंद्र शर्मा से हार का सामना करना पड़ा।
2022 के विधानसभा चुनाव में समाज वादी के टिकट पर राजा राजीव कुमार सिंह अपने पुत्र रितेश सिंह रिंकू को चुनाव लड़ाना चाहते थे। लेकिन टिकट न मिलने से राजा राजीव कुमार सिंह को गहरा सदमा लगा और वह बीमार हो गए ।जिनका इलाज लखनऊ के वेदांता अस्पताल में चल रहा था जहां सोमवार की सुबह राजा राजीव कुमार सिंह ने अंतिम सांस ली। यह खबर क्षेत्र में आई तो राजा के समर्थको सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।
पढ़ें- शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 712 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,300 के पार
