बहराइच: स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान का हुआ शुभारंभ, कुष्ठ रोगियों से भेदभाव न करने की ली शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान प्रचार सामग्री वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। बहराइच मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में कुष्ठ उन्मूलन दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश कुमार सिंह ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके …

बहराइच। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान प्रचार सामग्री वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। बहराइच मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में कुष्ठ उन्मूलन दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश कुमार सिंह ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद उपस्थित लोगों को कुष्ठ संदेश के बारे में बताया। सीएमओ ने सभी को कुष्ठ रोगियों से भेदभाव न करने का शपथ दिलाया। साथ ही कुष्ठ रोग को कैसे रोका जाए, इसके लिए लोगों को जागरूक किया गया।

अंत में कुष्ठ जागरूकता अभियान की प्रचार सामग्री वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान डॉक्टर जयंत कुमार, डॉक्टर अजीत चंद्रा, डॉक्टर पीके वर्मा, बृजेश सिंह, डीपीएम सरजू खान समेत अन्य मौजूद रहे।

पढ़ें- सीतापुर: सर्राफा दुकान से जेवरात से भरा डिब्बा उड़ा ले गए बाइक सवार उच्चके

संबंधित समाचार