ओडिशा: अस्पताल की डायलिसिस इकाई में लगी भीषण आग, सभी मरीजों का बचाया गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

क्योंझर, ओडिशा। ओडिशा के क्योंझर जिले के जिला मुख्यालय अस्पताल में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अस्पताल की डायलिसिस इकाई में आग लगने की असल वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है, …

क्योंझर, ओडिशा। ओडिशा के क्योंझर जिले के जिला मुख्यालय अस्पताल में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अस्पताल की डायलिसिस इकाई में आग लगने की असल वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का संदेह है।

अधिकारी के अनुसार, हादसे के समय डायलिसिस इकाई में 11 मरीज थे। ये सभी मरीज सुरक्षित हैं और इन्हें अन्य वॉर्ड में भेज दिया गया है। अधिकारी के मुताबिक, दमकल कर्मियों और अस्पताल के स्टाफ ने मिलकर आग को काबू में किया। अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मियों की टीम के पहुंचने से पहले अस्पताल के कर्मचारियों ने डॉक्टरों के साथ मिलकर मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग बुझाने की कोशिश की।

ये भी पढ़े-

Punjab Election 2022: सीएम चन्नी ने बरनाला के भदौर से दाखिल किया नामांकन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा