मुरादाबाद : सौ लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस पुलिस ने सोमवार सुबह आदर्श कॉलोनी में छापा मारकर 101 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक हजार किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि विधान सभा चुनाव …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस पुलिस ने सोमवार सुबह आदर्श कॉलोनी में छापा मारकर 101 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक हजार किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

सिविल लाइंस इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि विधान सभा चुनाव के तहत अवैध शराब का धंधा बढ़ने लगता है। इसी के मद्देनजर अवैध शराब का धंधा करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को पुलिस टीम ने आदर्श कॉलोनी में छापा मारा गया। इस दौरान 101 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने संजय और रोहित को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

संबंधित समाचार