झांसी जिला प्रशासन ने भोजला मंडी में मतदान व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
झांसी। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्वतंत्रा और पारदर्शी ढंग से मतदान के लिए व्यापक रूप से तमाम तैयारियों में जुटे झांसी जिले के आला अधिकारियों ने चुनाव संबंधी काम के लिए भोजला मंडी में चुनावी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।मंडलायुक्त डॉ. अजय शंकर पाण्डेय, डीआईजी योगेंद्र कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी रविंद्र …
झांसी। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्वतंत्रा और पारदर्शी ढंग से मतदान के लिए व्यापक रूप से तमाम तैयारियों में जुटे झांसी जिले के आला अधिकारियों ने चुनाव संबंधी काम के लिए भोजला मंडी में चुनावी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।मंडलायुक्त डॉ. अजय शंकर पाण्डेय, डीआईजी योगेंद्र कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी रविंद्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने भोजला मंडी में बनाये गये पोलिंग पार्टियों के पोलिंग बूथ पर प्रस्थान‚ वापसी‚ मतगणना एवं स्ट्रॉंग रूम बनाए जाने के मद्देनजर निरीक्षण किया।
मंडी लगभग 100 एकड़ में स्थापित है,जहां निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने निरीक्षण करते हुए विधानसभा अवरोधक लगाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि नियमानुसार अवरोधक लगाए जाना सुनिश्चित किया जाए ताकि प्रत्येक विधानसभा के मतगणना कार्मिक को अपनी विधानसभा तक पहुंचने में समस्या न हो। प्रत्येक विधानसभा के स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया। स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था के साथ ही पानी और शौचालय आदि की भी व्यवस्था पूरा करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उन्होंने भोजला मंडी में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग और बनाए गए रोड मैप का निरीक्षण किया और सुझाव दिया कि वाहनों के आने-जाने में किसी भी तरह की कोई समस्या ना हो इसे अवश्य सुनिश्चित कर लें ताकि ईवीएम सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक जमा हो सके और कार्मिकों को भी कोई समस्या ना आने पावे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मौके पर मतदान पोलिंग पार्टियों की रवानी स्थल के साथ ही साथ मतगणना और स्ट्रांग रूम स्थल की जानकारी दी। उन्होंने विधानसभा बार स्ट्रांग रूम बनाये जाने और मतगणना के लिए मंडी चबूतरा को बैरिकेटिंग के माध्यम से तैयार किए जाने की भी जानकारी दी।
मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने केंद्रीय पुलिस बल को मंडी में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा एवं मतगणना के दौरान ठहरने की हेतु सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित चारों विधानसभाओं में चल रहे नामांकन प्रक्रिया की भी जानकारी ली तथा मौके पर उपस्थित रिटर्निंग ऑफिसर से बात की।
भ्रमण के दौरान नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय,अपर जिलाधिकारी प्रशासन ए के सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी,अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे संजय कुमार पाण्डेय, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: प्रॉपर्टी डीलर के हत्यारे का पुलिस को लगा सुराग, जल्द होगी यह कार्रवाई…
