रामपुर: आचार संहिता के उल्लंघन में नौ सपाई गिरफ्तार
रामपुर/टांडा, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने आचार संहिता एवं कोविड नियमों के उल्लंघन के मामले में सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम के साथ नामजद किए गए 96 आरोपियों में से सोमवार को 9 लोगों को गिरफ्तार किया। उसके बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से उन्हें भारी निजी मुचलकों के साथ जमानत पर रिहा कर …
रामपुर/टांडा, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने आचार संहिता एवं कोविड नियमों के उल्लंघन के मामले में सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम के साथ नामजद किए गए 96 आरोपियों में से सोमवार को 9 लोगों को गिरफ्तार किया। उसके बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से उन्हें भारी निजी मुचलकों के साथ जमानत पर रिहा कर दिया गया।
दो दिन पूर्व कोतवाली में सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम समेत 96 लोगों के खिलाफ आचार संहिता एवं कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिनमें 26 लोगों को नामजद किया गया था। शेष को अज्ञात में दर्शाया गया था। मामला सोशल मीडिया पर सपा प्रत्यशी अब्दुल्ला आजम के पक्ष में दिखाए गए एक वीडियो के आधार पर पुलिस द्वारा पंजीकृत किया।
इतने बड़े पैमाने पर अभियक्त बनाए जाने से मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोमवार को नामजद लोगों में से नौ लोगों अब्दुल कय्यूम,मसरूर,तसलीम,हजी बाबू उर्फ जावेद, अकबर, कबीर,मोहम्मद सबुर,शरीफ और मोहम्मद आकिल को धारा 151,107,116 सीआरपीसी के तहत बिना वारंट के तत्परता से गिरफ्तार कर स्थानीय मजिस्ट्रेट के न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से सभी आरोपियों को भारी मुचलकों के साथ जमानत पर रिहा कर दिया गया।
