लखनऊ: कोरोना वैक्सीन की शत-प्रतिशत पहली डोज देने के करीब पहुंचा यूपी, पढ़ें…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश वयस्कों को कोविड वैक्सीनेशन की शत प्रतिशत पहली डोज देने के बहुत करीब पहुंच गया हैं। प्रदेश में कल तक 99.74 प्रतिशत वयस्कों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी हैं। संभावना है कि मंगलवार को वैक्सीन की पहली डोज दिये जाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाये। इसके साथ ही …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश वयस्कों को कोविड वैक्सीनेशन की शत प्रतिशत पहली डोज देने के बहुत करीब पहुंच गया हैं। प्रदेश में कल तक 99.74 प्रतिशत वयस्कों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी हैं। संभावना है कि मंगलवार को वैक्सीन की पहली डोज दिये जाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाये। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश 26 करोड़ से अधिक डोज देने वाला देश में पहला राज्य हो गया है।
सीएम योगी ने निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा करने का दिया था निर्देश
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी ने 31 जनवरी तक वयस्कों को वैक्सीन की पहली डोज दिये जाने का लक्ष्य निर्देशित किया था। प्रदेश में कल एक दिन में कुल एक लाख 80 हजार 978 सैम्पल की जांच की गयी। बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के छह हजार 626 नये मामले आये हैं। जबकि इस अवधि में छह हजार 946 लोग ठीक हुये हैं। मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण के कुल 54 हजार 836 मामले है, जिसमे से 52 हजार 657 लोग होम आइसोलेशन में है। प्रदेश में संक्रमण दर 7.78 प्रतिशत से घटकर 3.86 प्रतिशत तक आ गई है।
निरंतर किया जा रहा कोविड वैक्सीन लगाने का काम
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 12 लाख 50 हजार 275 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक वयस्कों को कुल पहली डोज 14 करोड़ 70 लाख 45 हजार 190 दी गई जो उनकी जनसंख्या का 99.74 प्रतिशत है, जो शीघ्र ही 100 प्रतिशत हो जायेगा।
जबकि कल तक 10 करोड़ 22 लाख 99 हजार 433 वयस्कों को दूसरी डोज दी गयी, जो उनकी जनसंख्या का 69.39 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि 92 लाख 74 हजार 097 किशोरों को अब तक वैक्सीन की पहली डोज दी गयी है, जो उनकी जनसंख्या का 66.18 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक 12 लाख 92 हजार 051 प्रीकॉशन डोज दी गयी है।
यह भी पढ़ें: चुनावी जागरुकता के लिए थीम गीत तैयार कर मतदान के लिए लोगों को करें प्रेरित: डीएम
