लखनऊ: राजधानी के आसमान में उड़ेंगी मोदी-योगी के गुणगान वाली पतंगें…

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधानसभा चुनाव के दौरान मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए भाजपा युवा मोर्चा शनिवार को राजधानी के आसमान में मोदी-योगी के स्टीकर लगीं पतंगे उड़ाएगा। इन पतंगों में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी सरकार के किए गए कामकाज का गुणगान होगा। यह जानकारी भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने दी। यह …

लखनऊ। विधानसभा चुनाव के दौरान मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए भाजपा युवा मोर्चा शनिवार को राजधानी के आसमान में मोदी-योगी के स्टीकर लगीं पतंगे उड़ाएगा। इन पतंगों में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी सरकार के किए गए कामकाज का गुणगान होगा। यह जानकारी भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने दी। यह कार्यक्रम महानगर के सभी वार्डों में कार्यकर्ता पतंगे उड़ाई जाएंगी।

प्ले कार्ड के माध्यम से बीजेपी जनता से मांग रही वोट…

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल गुप्ता, महानगर युवा मोर्चा उपाध्यक्ष संजय शुक्ला सौरभ तिवारी हर्ष शुक्ला अविनाश यादव वैभव सिंह महामंत्री अमित त्रिपाठी व अभिषेक गुप्ता अतुल सिंह सचिन सोनकर अभिषेक श्रीवास्तव आशुतोष तिवारी मनीष शुक्ला द्वारा सहारागंज, फिनिक्स मॉल जैसे बड़े-बड़े शॉपिंग मॉलों में, भूतनाथ चौराहे पर एवं रोडवेज बसों के अंदर आमजनों को भाजपा का पटका पहनाकर एवं पत्रक दे कर सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताने का कार्य किया जा रहा है साथ ही भाजपा की कल्याणकारी नीतियों के प्ले कार्ड के माध्यम से जागरूक किया।

यह भी पढे़ं: लखनऊ: जिला पंचायत कर्मचारी की बर्खास्तगी को हाईकोर्ट ने ठहराया सही, यह है पूरा मामला…

संबंधित समाचार