यूपी चुनाव: बसपा ने पांचवें चरण के लिये घोषित किये 61 उम्मीदवार, यह रहे नाम…
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के पांचवे चरण के चुनाव के लिये 12 जिलों में 61 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। रायबरेली की सलोन (सुरक्षित) सीट से स्वाति सिंह कठेरिया को टिकट दिया गया है वहीं अमेठी की तिलोई हरवंश कुमार दुबे,जगदीशपुर सु से जितेन्द्र कुमार सरोज, गौरीगंज से राम लखन …
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के पांचवे चरण के चुनाव के लिये 12 जिलों में 61 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। रायबरेली की सलोन (सुरक्षित) सीट से स्वाति सिंह कठेरिया को टिकट दिया गया है वहीं अमेठी की तिलोई हरवंश कुमार दुबे,जगदीशपुर सु से जितेन्द्र कुमार सरोज, गौरीगंज से राम लखन शुक्ला, अमेठी से रागिनी तिवारी पार्टी उम्मीदवार होंगी।
सुलतानपुर जिले में इसौली विधानसभा से यशभद्र सिंह, सुलतानपुर से देवी सहाय मिश्र, सदर से ओपी सिंह, लम्भुआ से उदय राज वर्मा, कादीपुर सु से हीरालाल वर्मा चुनाव मैदान में होंगे।
रामपुर खास सीट से बसपा ने बांकेलाल पटेल को बनाया प्रत्याशी
प्रतापगढ जिले में रामपुर खास सीट पर बांकेलाल पटेल, बाबागंज सु से सुशील कुमार गौतम, कुंडा से मो फहीम, विश्वनाथ गंज से संजय त्रिपाठी, प्रतापगढ सदर से आशुतोष त्रिपाठी, पट्टी से फूलचंद मिश्र,रानीगंज से अजय यादव बसपा उम्मीदवार होंगे वहीं कौशांबी की सिराथू सीट पर संतोष कुमार त्रिपाठी, मंझनपुर सु से नीतू कनौजिया, चायल से अतुल कुमार द्विवेदी,प्रयागराज जिले में फाफामऊ सीट से ओम प्रकाश पटेल, सोरांव सुरक्षित से आनंद भारती, फूलपुर से रामतौलन यादव, प्रतापपुर से घनश्याम पांडेय, हंडिया से नरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, मेजा से सर्वेश चन्द्र तिवारी, करछना से अरविंद कुमार, इलाहाबाद पश्चिम से लल्लन सिंह पटेल, इलाहाबाद उत्तर से संजय गोस्वामी, इलाहाबाद दक्षिण से देवेन्द्र मिश्र, बारा सु से शिव प्रकाश और कोराव सु से राजबली जैसर को टिकट दिया गया है।
रुदौली सीट से बसपा ने मोहम्मद एहसान को दिया टिकट
अयोध्या में रूदौली सीट पर मोहम्मद एहसान अली, मिल्कीपुर सु से संतोष कुमार उर्फ राजू चौधरी, बीकापुर से सुनील कुमार पाठक, अयोध्या से रवि प्रकाश मौर्या, गोसाईगंज से राम सागर वर्मा , बहराइच जिले की बलहा सीट से रामचंद्र प्रकाश, नानपारा से हकीकत अली, मटेरा से आकिल उल्ला खान, महसी से दिनेश कुमार शुक्ला, बहराइच से नइम अहमद खान, पयागपुर से गीता मिश्रा, केसरगंज से बकाउल्लाह बसपा के टिकट पर दिखेंगे वहीं श्रावस्ती जिले में भिनगा सीट पर अलामुद्दीन अहमद, श्रावस्ती से नीतू मिश्रा चुनाव मैदान पर होंगी। गोंडा जिले में महनोन सीट से शिवकुमार विश्वकर्मा, गोंडा से हाजी मोहम्मद जकी, कटरा बाजार से विनोद कुमार शुक्ला, करनैलगंज से रंजीत कुमार गोस्वामी,तरबगंज से लालजी यादव, मनकापुर सु से श्याम नारायण और गौरा से निगार उस्मानी पार्टी उम्मीदवार होंगी।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: राजधानी के आसमान में उड़ेंगी मोदी-योगी के गुणगान वाली पतंगें…
