बरेली: 14 प्रत्याशियों ने नाम लिए वापस, 97 मैदान में डटे
बरेली,अमृत विचार। विधानसभा सामान्य निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के साथ सोमवार को 14 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने से अपना नाम वापस ले लिया। अब नौ सीटों पर 97 प्रत्याशी मैदान में हैं। दोपहर बाद प्रत्याशियों को सभी रिटर्निंग अफसरों ने चुनाव चिन्ह आवंटित किए। चुनाव चिन्ह लेकर जाने के बाद प्रत्याशियों ने जनसंपर्क …
बरेली,अमृत विचार। विधानसभा सामान्य निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के साथ सोमवार को 14 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने से अपना नाम वापस ले लिया। अब नौ सीटों पर 97 प्रत्याशी मैदान में हैं। दोपहर बाद प्रत्याशियों को सभी रिटर्निंग अफसरों ने चुनाव चिन्ह आवंटित किए।
चुनाव चिन्ह लेकर जाने के बाद प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। इधर सबसे ज्यादा प्रत्याशी कैंट और बिथरी चैनपुर सीट पर जमे हैं। इन सीटों पर ज्यादा प्रत्याशियों की संख्या होने से यह माना जा रहा है कि यहां कड़ी टक्कर होगी। भाजपा-सपा के साथ कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशी भी जीजान से प्रचार करने में जुटे हैं। निर्दलीय भी जोर लगा रहे हैं।
इन प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया
कैंट विधानसभा से मोहम्मद रिजवान अंसारी, सीताराम व प्रवीण सिंह ऐरन, आंवला विधानसभा से मनोरमा व आशीष मौर्य, फरीदपुर विधानसभा से मीरा सिंह, बहेड़ी विधानसभा से आप के आमिर रजा, बरेली शहर विधानसभा से मोहम्मद रईस बेग और रागिनी अग्रवाल, बिथरी चैनपुर सीट से नगीना बेगम व अमन कुमार, नवाबगंज सीट से सुनीला गंगवार, भोजीपुरा सीट से आएशा इस्लाम व रेखा ने नाम वापस लिया है। मीरगंज सीट से किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है।
आंवला विधानसभा से 10 प्रत्याशी मैदान में
निर्दलीय जीराज सिंह, सपा के पंडित राधा कृष्ण शर्मा, बसपा के लक्ष्मण प्रसाद, विकासशील इंसान पार्टी के शिवदास वर्मा, कांग्रेस के ओमवीर, बहुजन मुक्ति पार्टी के मक्खन, आजाद समाज पार्टी काशीराम के मुईनुददीन, आप के राम सिंह मौर्य, भाजपा के धर्मपाल सिंह, निर्दलीय देवेंद्र मैथुल मैदान में हैं।
बरेली कैंट विधानसभा में 15 प्रत्याशी मैदान में
जन शक्ति पार्टी के विनोद कुमार, कांग्रेस के मो इस्लाम अंसारी, बसपा के अनिल कुमार, सपा की सुप्रिया ऐरन, शिवसेना के रामगोपाल, निर्दलीय आदर्श कुमार गुप्ता, बंचित समाज इंसाफ पार्टी के रईस मियां, निर्दलीय मो नफीस, निर्दलीय चंद्र भोज पाठक, भाजपा के संजीव अग्रवाल, प्रगतिशील लोक मंच के कृष्ण पाल, पीस पार्टी की शहनाज हुसैन, आजाद समाज पार्टी के सुनील कुमार, आप शिवरी नागवंशी, जनसेवा सहायक पार्टी के विष्णु मैदान में हैं।
शहर सीट से 11 प्रत्याशी
– कांग्रेस के कृष्ण कांत शर्मा, बसपा के ब्रह्मानंद शर्मा, आप कृष्णा भारद्वाज, जन शक्ति एकता पार्टी के अमित खंडेलवाल, भाजपा के डा अरुण कुमार, सपा के राजेश कुमार अग्रवाल, मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल के जावेद हुसैन, एआईएमईआईएम के शहीम खान उर्फ राजू, निर्दलीय राकेश अग्रवाल एडवोकेट, आजाद समाज पार्टी की राफिश शबनम, बंचित समाज इंसाफ पार्टी से शाफिया खातून मैदान में हैं।
भोजीपुरा सीट से 5 प्रत्याशी डटे
-भाजपा के बहोरन लाल मौर्य, सपा के शहजिल इस्लाम अंसारी, कांग्रेस के सरदार खां, आप के महेंद्र सिंह, बसपा के योगेश कुमार पटेल मैदान में हैं।
बिथरी चैनपुर सीट से 14 प्रत्याशी मैदान में
कांग्रेस से अल्का सिंह, निर्दलीय मनोज सिंह, निर्दलीय देवेंद्र कुमार, आप के पप्पू सागर, निर्दलीय सुरेश गिरि, निर्दलीय संग प्रिया, आजाद समाज पार्टी से अहमद हुसैन, सपा से अगम कुमार मौर्य, निर्दलीय अब्दुल फहीम, भाजपा से डा राघवेंद्र शर्मा, बसपा से आशीष पटेल, एआईएमईआईएम से तौफीक, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से सतीश कुमार, राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी से प्रीति कश्यप मैदान में हैं।
नवाबगंज से 12 प्रत्याशी मैदान में
नवाबगंज से बसपा के यूसुफ खान, बहुजन मुक्ति पार्टी से मो सलीम, निर्दलीय उमेश कुमार, आप से कोमिल प्रसाद, रतन लाल, कांग्रेस से ऊषा देवी गंगवार, आप से सुनीता गंगवार, आजाद समाज पार्टी से राशिद अली, लेखराज गंगवार, मीनाक्षी गंगवार, भाजपा से एमपी आर्य, सपा से भगवत सरन गंगवार मैदान में हैं।
फरीदपुर विधानसभा से 12 प्रत्याशी
आप से जनक प्रसाद, बंचित समाज इंसाफ पार्टी से प्रेमपाल सागर, कांग्रेस से विशाल सागर, निर्दलीय महेंद्र, निर्दलीय प्रियंका कुमारी, लोक दल से अमीष सागर, बहुजन मुक्ति पार्टी से सुशील कुमार गौतम, जनसेवा सम्यक पार्टी से उल्फत, सपा से विजय पाल सिंह, निर्दलीय सुनीता सिंह, बसपा से शालिनी सिंह, भाजपा से प्रो श्याम बिहारी लाल मैदान में हैं।
बहेड़ी सीट से 11 प्रत्याशी
छत्रपाल निर्दलीय, आसेराम बसपा, संतोष कांग्रेस, धर्मपाल भारतीय सुभाष सेना, छत्रपाल गंगवार भाजपा, अजय गंगवार निर्दलीय, दुष्यंत कुमार निर्दलीय, फरीदा रहमान निर्दलीय, आसिफ रजा आप, जितेंद्र पाल सिंह आजाद समाज पार्टी काशीराम, अताउर रहमान सपा से मैदान में हैं।
मीरगंज सीट से 7 प्रत्याशी
योगेश कुमार आप, सुल्तान बेग सपा, जावेद खान निर्दलीय, डा डीसी वर्मा भाजपा, कुंवर भानु प्रताप सिंह बसपा, मो इलियास कांग्रेस, लईक अहमद मंसूरी बंचित समाज इंसाफ पार्टी से मैदान में हैं।
यह भी पढ़ें-
