बदायूं: बाहुबली डीपी यादव और उनकी पत्नी समेत छह ने लिया नाम वापस,72 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
बदायूं,अमृत विचार। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के अंतर्गत समस्त विधानसभा क्षेत्रों में 103 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जिनमें से जांच उपरांत 25 नामांकन पत्र खारिज किए गए थे। 78 उम्मीदवार बचे थे। जिनमें 06 अभ्यर्थियों की नाम वापसी के बाद अब चुनाव मैदान 72 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे। विधानसभा क्षेत्र 112-बिसौली …
बदायूं,अमृत विचार। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के अंतर्गत समस्त विधानसभा क्षेत्रों में 103 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जिनमें से जांच उपरांत 25 नामांकन पत्र खारिज किए गए थे। 78 उम्मीदवार बचे थे। जिनमें 06 अभ्यर्थियों की नाम वापसी के बाद अब चुनाव मैदान 72 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे।
विधानसभा क्षेत्र 112-बिसौली में कोई नाम वापसी न होने के कारण 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहेंगे, वहीं 113-सहसवान में राष्ट्रीय परिवर्तन दल से धर्मपाल सिंह उर्फ डीपी यादव एवं उमलेश यादव तथा निर्दलीय उम्मीदवार नुजहत परवीन सहित तीन प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया है।
अब यहां 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। 114-बिल्सी में 11 तथा 115 बदायूं में 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां कोई नाम वापस नहीं लिया गया है। 116 शेखुपुर में 12 में से निर्दलीय उम्मीदवार अन्नो देवी, 117-दातागंज में 16 में से दो निर्दलीय उम्मीदवारों सत्येंद्र विक्रम सिंह एवं तारिक अली ने नाम वापस ले लिए हैं। अब चुनाव मैदान में 72 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे।
ये भी पढ़ें-
