लखनऊ: नकुल सक्सेना ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, कही यह बड़ी बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कांग्रेस का साथ छोड़ने वालों में सोमवार को एक और बड़ा नाम शामिल हो गया। पार्टी आरटीआई के प्रदेश उपाध्यक्ष व युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नकुल सक्सेना ने सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व अपने समस्त पदों से इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि जल्द ही सपा की …

लखनऊ। कांग्रेस का साथ छोड़ने वालों में सोमवार को एक और बड़ा नाम शामिल हो गया। पार्टी आरटीआई के प्रदेश उपाध्यक्ष व युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नकुल सक्सेना ने सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व अपने समस्त पदों से इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि जल्द ही सपा की सदस्यता ले सकते हैं। पत्रकारवार्ता में उन्होंने बताया कि पार्टी की वर्तमान स्थिति बहुत खराब है। लगातार गलत निर्णय लिये जा रहे है। शीर्ष नेतृत्व जमीनी स्तर से काफी दूर है। यदि जल्द ही पार्टी ने अपनी स्थिति सुधारी फिर सत्ता और जनता दोनों से और भी दूर होती जाएगी और अपना वजूद पूरी तरह से खो देगी।

यह भी पढ़ें; बदायूं: बाहुबली डीपी यादव और उनकी पत्नी समेत छह ने लिया नाम वापस,72 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

संबंधित समाचार