यूपी में सभी वयस्कों ने ली कोरोना की पहली खुराक
लखनऊ। कोरोना टीकाकरण के मामले में उत्तर प्रदेश में आज एक और रिकार्ड अपने नाम किया जब शत प्रतिशत पात्र लोगों को कोविड वैक्सीन की कम से कम पहली खुराक देने के लक्ष्य को हासिल कर लिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि प्रदेश में 15 करोड़ 69 लाख 67 हजार 225 व्यस्कों …
लखनऊ। कोरोना टीकाकरण के मामले में उत्तर प्रदेश में आज एक और रिकार्ड अपने नाम किया जब शत प्रतिशत पात्र लोगों को कोविड वैक्सीन की कम से कम पहली खुराक देने के लक्ष्य को हासिल कर लिया गया।
आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि प्रदेश में 15 करोड़ 69 लाख 67 हजार 225 व्यस्कों ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली है जो शत प्रतिशत है वहीं दस करोड़ 31 लाख चार हजार 311 लोग वैक्सीन की दोनो खुराकें ले चुके हैं। इसके अलावा 13 लाख 80 हजार 507 लोगों को प्रीकाशन डोज दी जा चुकी हैं।
प्रदेश में अब तक 26 करोड़ 14 लाख 52 हजार 43 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार मद्धिम पड़ रही है और पिछले 15 दिनो के अंतराल में एक्टिव मरीजों की संख्या में 50 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गयी है।
पढ़ें- लखनऊ: 45 करोड़ का गबन करने वाला केनरा बैंक का मैनेजर गिरफ्तार
