UP Election 2022: सपा को डॉ. राजेश तिवारी ने दिया झटका, कांग्रेस में हुए शामिल
बहराइच। सपा के वरिष्ठ नेता डॉ. राजेश तिवारी ने लखनऊ मुख्यालय पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है।ऐसे में समाजवादी पार्टी को महसी में झटका लगा है। बहराइच जिले के नेवादा गांव निवासी डॉ. राजेश तिवारी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। साथ ही ब्राह्मण समुदाय में उनकी अच्छी पकड़ थी। वह निरंतर सपा …
बहराइच। सपा के वरिष्ठ नेता डॉ. राजेश तिवारी ने लखनऊ मुख्यालय पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है।ऐसे में समाजवादी पार्टी को महसी में झटका लगा है।
बहराइच जिले के नेवादा गांव निवासी डॉ. राजेश तिवारी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। साथ ही ब्राह्मण समुदाय में उनकी अच्छी पकड़ थी। वह निरंतर सपा पार्टी में रहकर क्षेत्र में पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे थे। इस बार भी महसी विधान सभा से टिकट के प्रबल दावेदार थे। लेकिन बसपा छोड़कर आए पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ओझा को पार्टी ने महसी विधानसभा से टिकट दे दिया।
इससे राजेश तिवारी के साथ उनके समर्थक काफी नाराज चल रहे थे। सोमवार को राजेश तिवारी लखनऊ कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों के सामने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। ऐसे में महसी विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर डॉक्टर राजेश तिवारी के चुनाव लड़ने की संभावना उनके समर्थक जता रहे हैं।
राजेश के सपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने से समाजवादी पार्टी को जिले में ब्राह्मण समाज के मतदाताओं का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
2008 से थे सपा के सक्रिय कार्यकर्ता
डॉ. राजेश तिवारी समाजवादी पार्टी में 2008 से सपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। वह दो बार विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। मालूम हो कि टिकट कटने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह और जिलाध्यक्ष के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए राजेश ने टिकट कटवाने का आरोप लगाया था।
पढ़ें- UP Election 2022: ईडी छोड़ राजनीति में शामिल हुए राजेश्वर सिंह आज थामेंगे BJP का दामन…
