जैकलीन फर्नांडिस ने शेयर किया ‘Ramsetu’ की शूटिंग का BTS

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी आने वाली फिल्म रामसेतु की शूटिंग का बीटीएस वीडियो शेयर किया है। जैकलीन फर्नांडिस सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती है। जैकलीन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फिल्मों से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती है। इसी क्रम में जैकलीन ने अपनी आने वाली फिल्म रामसेतु की शूटिंग का …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी आने वाली फिल्म रामसेतु की शूटिंग का बीटीएस वीडियो शेयर किया है। जैकलीन फर्नांडिस सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती है। जैकलीन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फिल्मों से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती है। इसी क्रम में जैकलीन ने अपनी आने वाली फिल्म रामसेतु की शूटिंग का बीटीएस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में जैकलीन के साथ अक्षय कुमार भी दिखाई दे रहे हैं।

जैकलीन ने वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, “रामसेतु क्या एडवेंचर था यह!! इस फिल्म पर अपना प्यार बरसाने के लिए टीम आपका धन्यवाद!!”

गौरतलब है कि अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी रही माइथोलॉजी फिल्म ‘रामसेतु’ में अक्षय कुमार एक आर्कियलॉजिस्ट का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीस और नुसरत भरूचा की अहम भूमिका है।

संबंधित समाचार