सीएम योगी ने विरोधियों पर किया ‘ट्वीट वार’, कहा- विपक्ष करता है सिर्फ तुष्टीकरण…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी चुनाव के मद्देनजर नेताओं का एक दूसरे पर ट्विटर वार देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विरोधियों खासकर सपा पर ट्विटर वार छेड़ते हुए ट्वीट किया है। सीएम योगी ने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि सारे दल सिर्फ तुष्टीकरण की नीति पर चलते हैं। उन्होंने …

लखनऊ। यूपी चुनाव के मद्देनजर नेताओं का एक दूसरे पर ट्विटर वार देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विरोधियों खासकर सपा पर ट्विटर वार छेड़ते हुए ट्वीट किया है। सीएम योगी ने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि सारे दल सिर्फ तुष्टीकरण की नीति पर चलते हैं। उन्होंने कहा कि जबकि बीजेपी सबका साथ सबका विकास के नारे को बुलंद कर रही है। सीएम योगी ने ट्वीट में लिखा कि विकास करते हुए मैंने न जाति देखी, न चेहरा देखा, विकास सबका हुआ है, लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं हुआ है।

मेरठ में सपा पर बरसे थे सीएम योगी…

बता दें कि सीएम योगी विरोधियों पर इस समय खासा बरस रहे हैं। उन्होंने अभी हाल ही में सपा सरकार को माफियाओं और गुंडों की सरकार कहा था। उन्होंने कहा था कि लाल टोपी का मतलब ही हिस्ट्रीशीटर है। उन्होंने जनता से कहा कि लाल टोपी का मतलब दंगा, लाल टोपी का मतलब किसान के ट्यूब को चोरी करने वाला, लाल टोपी का मतलब तमंचावाद है।

यह भी पढ़ें: Kalpana Chawla Death Anniversary: छोटे से गांव में जन्‍मी कल्‍पना कैसे पहुंची थी अंतरिक्ष तक, जानें इनके जीवन से जुड़ी बातें.

 

संबंधित समाचार