अमेरिका ने अपने सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को बेलारूस छोड़ने का दिया आदेश
वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश विभाग ने बेलारूस में अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को देश छोड़ने करने का आदेश दिया है। विभाग ने एक बयान में कहा, “विदेश विभाग ने 31 जनवरी को अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को बेलारूस छोड़ने का आदेश दिया।” बयान में कहा गया है, “यूक्रेन से लगी …
वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश विभाग ने बेलारूस में अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को देश छोड़ने करने का आदेश दिया है। विभाग ने एक बयान में कहा, “विदेश विभाग ने 31 जनवरी को अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को बेलारूस छोड़ने का आदेश दिया।”
बयान में कहा गया है, “यूक्रेन से लगी सीमा के पास असामान्य और चिंताजनक रूसी सैन्य गतिविधि में वृद्धि के कारण बेलारूस में स्थित या वहां की यात्रा की योजना बना रहे अमेरिकी नागरिकों को पता होना चाहिए कि स्थिति अप्रत्याशित है और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।” रूस पश्चिमी देशों और यूक्रेन के ‘आक्रामक कार्रवाई’ के आरोपों को खारिज करते हुए कहता रहा है कि उसने किसी को धमकी नहीं दी है और किसी पर हमला नहीं करने जा रहा है।
उसने कहा कि रूसी सीमा के पास अधिक नाटो सैन्य उपकरणों को तैनात करने के बहाने के लिए ‘रूसी आक्रामकता’ के दावों का इस्तेमाल किया जाता है। यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने हाल ही में यूक्रेन की सीमाओं के पास रूस की ‘आक्रामक कार्रवाइयों’ में कथित वृद्धि को लेकर चिंता व्यक्त की है। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूस अपने क्षेत्र में और अपने विवेक पर सैनिकों को स्थानांतरित कर रहा है। उन्होंने कहा कि इससे किसी को खतरा नहीं है और किसी को चिंता नहीं करनी चाहिए। यामिनी
वार्ता/स्पूतनिक
