अयोध्या: अनी ग्रुप के एमडी समेत तीन पर लगा गैंगस्टर, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिल्कीपुर/अयोध्या। चिटफंड सोसाइटी से रजिस्टर्ड अनी ग्रुप ऑफ कंपनीज के एमडी सहित तीन धोखेबाज आरोपियों के विरुद्ध कुमारगंज पुलिस ने यूपी गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। कस्बा निवासी अजीत गुप्ता ने चिटफंड सोसाइटी से रजिस्ट्रेशन कराने के बाद अनी ग्रुप ऑफ कंपनी नाम से एक फर्म खोली। जिसमें क्षेत्रवासी ग्रामीणों को कंपनी में पैसा …

मिल्कीपुर/अयोध्या। चिटफंड सोसाइटी से रजिस्टर्ड अनी ग्रुप ऑफ कंपनीज के एमडी सहित तीन धोखेबाज आरोपियों के विरुद्ध कुमारगंज पुलिस ने यूपी गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। कस्बा निवासी अजीत गुप्ता ने चिटफंड सोसाइटी से रजिस्ट्रेशन कराने के बाद अनी ग्रुप ऑफ कंपनी नाम से एक फर्म खोली। जिसमें क्षेत्रवासी ग्रामीणों को कंपनी में पैसा निवेश करने पर दोगुना किए जाने के नाम पर धोखाधड़ी की। सैकड़ों लोगों का पैसा हड़पने के बाद फरार हो गए।

पीड़ित निवेशकों की तहरीर पर जिले के विभिन्न थानों में केस दर्ज किया गया। धोखाधड़ी सहित गंभीर आपराधिक धाराओं में एक दर्जन मुकदमें दर्ज कर लिए गए थे। थानाध्यक्ष वीर सिंह ने गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए डीएम के यहां संस्तुति की थी। जिसके बाद डीएम तीनों आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर की संस्तुति प्रदान की।

एसओ ने बताया अजीत गुप्ता पुत्र भगवती प्रसाद व अंजनी कौशल पुत्र ओम शंकर कौशल, कन्हैया कौशल पुत्र बरसाती कौशल के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मुख्य आरोपियों के अलावा कंपनी के अन्य तमाम लोग जो जेल में निरूद्ध है उनके विरुद्ध भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:-ICC Women’s ODI Rankings : वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंची मिताली राज, स्मृति मंधाना छठें स्थान पर बरकरार

संबंधित समाचार