अलवर में पुलिसकर्मियों के साथ हुई मारपीट, छेड़छाड़ का भी लगा आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के मालाखेड़ा पुलिस थाना अंतर्गत अकबरपुर चौकी के सहायक पुलिस निरीक्षक सहित तीन कार्मिकों के साथ महिलाओं ने मारपीट कर दी और उनका वीडियो बना लिया। अकबरपुर पुलिस चौकी के सहायक पुलिस निरीक्षक मनोज यादव ने बताया कि एक महिला गुमशुदगी के मामले में वह जांच करने गए थे। वापसी …

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के मालाखेड़ा पुलिस थाना अंतर्गत अकबरपुर चौकी के सहायक पुलिस निरीक्षक सहित तीन कार्मिकों के साथ महिलाओं ने मारपीट कर दी और उनका वीडियो बना लिया। अकबरपुर पुलिस चौकी के सहायक पुलिस निरीक्षक मनोज यादव ने बताया कि एक महिला गुमशुदगी के मामले में वह जांच करने गए थे। वापसी में एक पहाड़ी पड़ती है। मुखबिर से सूचना मिली की सावडी के पास शराब की फैक्ट्रियां भट्टीयां चलती हैं। जैसे ही वे थोड़े आगे बढ़े तो साबडी के जेठा कुछ लड़के आए जिनके हाथों में हथियार ,कट्टा डंडा लाठी कुल्हाड़ी थे। आते ही उन्होंने तीनों पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया और मारपीट की।

मोबाइल छीन लिया। वर्दी फाड़ दी। कट्टे से फायर किए। बेल्ट छीन ली और गांव की तीन चार महिलाओं को बुलाकर उनके पास बैठा दिया और कहा कि इन महिलाओं के साथ पुलिस वालों ने छेड़छाड़ की। उसका उन्होंने वीडियो बनाया। इतने में ही वहां से कुछ महिलाएं निकल रही थी तो उन्होंने इस वाक्य को देखा और उन युवकों के कब्जे से तीनों पुलिसकर्मियों को आजाद कराया। उन्होंने बताया कि उनके साथ कांस्टेबल इंद्राज और सुरेश साथ है। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने किसी भी महिला के साथ अभद्रता की।

उन्होंने बताया कि साबडी के जेठा के लड़कों ने आपसी रंजिश के चलते उनके साथ मारपीट की है। 15 दिन पहले ही इस गांव के बग्गा सिंह को 60 लीटर अवैध हथकढ़ शराब सहित गिरफ्तार किया था उससे पहले पिछले वर्ष नवंबर में भी 50 लीटर अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया था। तभी से यह हम पुलिसकर्मियों पर रंजीश रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस गांव में अवैध शराब की कई भट्टीयां चलती हैं। उन्होंने बताया कि मारपीट करने वाली महिलाओं को थाने के दो पुलिसकर्मी जानते हैं। पुलिसकर्मियों की पिटाई के बाद पुलिस में भी हड़कंप मच गया और आरोपी महिलाओं की पहचान की जा रही है और शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

संबंधित समाचार