कन्नौज: डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छिबरामऊ/सौरिख (कन्नौज)। बाजार जा रहे युवक को मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने जाम लगा दिया। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। पुलिस एवं जनप्रतिनिधियों …

छिबरामऊ/सौरिख (कन्नौज)। बाजार जा रहे युवक को मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने जाम लगा दिया। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। पुलिस एवं जनप्रतिनिधियों के समझाने के बाद लगभग ढाई घंटे बाद जाम खुल सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्यासपुर गांव निवासी प्रेमचंद्र पाल पुत्र रूपलाल मंगलवार को बटाई पर लिए खेतों के लिए खाद लेने खड़नी जा रहा था । ब्लॉक मुख्यालय के सामने पहुंचा तभी एरवाकटरा की तरफ से आ रहे मौरंग लदे डंपर ने युवक को टक्कर मार दी। पहिया ऊपर चढ़ गया। प्रेमचन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई और शव कई टुकड़ों में बिखर गया। आस पास के लोगों ने भाग रहे डंपर का पीछा करते हुए घटना के संबंध में परिजनों एवं पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से डंपर को पकड़ लिया वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मच गया । उन्होंने 20 लाख रुपए के मुआवजे की मांग करते हुए सड़क पर ट्रैक्टर खड़े जाम लगा दिया। जाम खुलवाने को लेकर प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता एवं ग्रामीणों के बीच तीखी झड़प हुई। मौके को नज़ाकत भांपते हुए अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज सकरावा, चौकी इंचार्ज चपुन्ना सहित पीएसी को भी बुलाया गया।

सूचना मिलते ही तिर्वा विधायक कैलाश सिंह राजपूत एवं सपा प्रत्याशी इं अनिल पाल ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को धीरज बंधाया और किसान दुर्घटना बीमा दिलाने का आश्वासन दिया। तक जाकर उत्तेजित ग्रामीण शांत हुए और ढाई घंटे बाद जाम खुल सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पत्नी कुसुमा, मां रेशमा, बेटी मोहनी, कल्पना, बेटा अभय एवं निर्भय का हाल बेहाल हो गया। मृतक भूमिहीन होने से बटाई पर जमीन करता था। घटना से परिवार के भरण-पोषण एवं बेटियों की शादी में परेशानी आएगी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: राजस्थान के सर्राफ की कार से पुलिस ने जब्त किये 60 लाख के आभूषण

संबंधित समाचार