सीतापुर: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, केस दर्ज
सकरन/सीतापुर। सकरन थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर रात में हुयी मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। एक की हालत गम्भीर बनी हुई है। पुलिस को दोनों ओर से तहरीर मिली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सकरन थाना क्षेत्र के ब्रम्हचारीपुरवा मजरा सुमरावां गांव निवासी किशोरी व मौजीलाल …
सकरन/सीतापुर। सकरन थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर रात में हुयी मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। एक की हालत गम्भीर बनी हुई है। पुलिस को दोनों ओर से तहरीर मिली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सकरन थाना क्षेत्र के ब्रम्हचारीपुरवा मजरा सुमरावां गांव निवासी किशोरी व मौजीलाल के बीच जमीनी विवाद चल रहा था।
उसी को लेकर सोमवार की रात दोनों पक्षों में गाली गलौज होने लगा। उसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे निकल आये और मारपीट होने लगी। मारपीट में एक पक्ष से किशोरी, छोटकऊ, राधेश्याम व दूसरे पक्ष से मैजीलाल, गंगाराम, जीवाराम को चोटें आयी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिये सीएचसी सांडा भेज दिया है। जहां किशोरी की हालत गम्भीर देखते हुये डाक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। दोनों ओर से मिली तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें:-कन्नौज: डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम
