लखनऊ: प्रॉपर्टी डीलर संदीप पाल का मुख्य हत्यारोपी संतोष लोधी गिरफ्तार
लखनऊ। राजधानी के बहुचर्चित प्रॉपर्टी डीलर संदीप पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुख्यात अपराधी संतोष लोधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। संतोष ने बताया कि वर्चस्व के अभिमान में उसने नशे की हालत में संदीप को गोली मार दी थी। खाली प्लॉट …
लखनऊ। राजधानी के बहुचर्चित प्रॉपर्टी डीलर संदीप पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुख्यात अपराधी संतोष लोधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। संतोष ने बताया कि वर्चस्व के अभिमान में उसने नशे की हालत में संदीप को गोली मार दी थी।
खाली प्लॉट में पड़ा मिला था संदीप पाल का शव
याद हो कि गत 22 जनवरी को पुलिस ने पारा थानांतर्गत सलेमपुर के पतौरा गांव में एक खाली प्लॉट में काकोरी के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर संदीप पाल का शव बरामद किया था। संदीप की पेट में गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने 24 जनवरी को एक नाबालिग समेत संदीप के चार दोस्तों को गिरफ्तार किया था, जबकि मुख्य आरोपी संतोष लोधी फरार था। संतोष गत 18 जनवरी को ही जेल से बाहर आया था और उसके खिलाफ हत्या समेत लगभग एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसपर 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।
संतोष लोधी ने पिस्तौल से की थी हत्या
पूछताछ के क्रम में पता चला है कि बर्थडे पार्टी में शराब पीने के बाद सभी नशे की हालत में हो गये थे। इसी दौरान संतोष ने संदीप को फटकारते हुए कहा कि वह न तो उससे जेल में मिलने आया और न ही मिलने पर उसे सलाम किया। संदीप ने इस पर संतोष से गालीगलौज कर दी। बस इसी गुस्से में संतोष ने कमर से तमंचा निकाला और संदीप को शूट कर दिया। इसके बाद शव को पतौरा गांव में फेंक दिया।
शहर से भागने की फिराक में था हत्यारोपी
सहायक पुलिस आयुक्त आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस को संतोष की लोकेशन मिली थी। पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की तो संतोष बैग पैक करके बैठा था और शहर से बाहर भागने की फिराक में था।
यह भी पढ़ें: अमरोहा : प्रेक्षकों की मौजूदगी में ईवीएम का औचक निरीक्षण
